Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

दस वर्षीय यति किशोरी के नानी बाई रो मायरो कार्यक्रम में उमड़ी लोगों की भीड़ 

ठाणे [ अमन न्यूज नेटवर्क ]  जय परशुराम सेना व सहयोगी संस्थाओं की ओर से आयोजित राजस्थानी समाज में लोकप्रिय नानी बाई रो मायरो कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने उपस्थित रहकर कथा व भक्ति गीत का आनंद लिया है। इससे पहले रघुनाथ नगर मंदिर से कार्यक्रम स्थल निकली कलश यात्रा ने बड़ी संख्या में महिलाओं ने हिस्सा। जय परशुराम सेना के अध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा ने कई गणमान्य लोगों को सम्मानित किया।

बुधवार 28 दिसंबर को विट्स शरणम होटल के ग्राउंड में दस वर्षीय बालिका लाडली यति किशोरी ने नानी बाई रो मायरो के कार्यक्रम में भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति पर आधारित गीत व  कथा का वाचन किया।आरती करने के बाद कार्यक्रम का समापन हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत से अंत तक यति किशोरी को सुनने वालों की भीड़ जमा रही। उनके कथा पाठ और भक्ति गीत ने लोगों को भावविभोर कर दिया।

      पूरे देश चर्चित यति किशोरी पहली बार ठाणे शहर में  भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति पर आधारित कार्यक्रम नानी बाई रो मायरो के लिए आई हैं। दूसरे दिन गुरूवार 29 दिसंबर 2022 को दोपहर 3 बजे से शाम 6 तक उसी ग्राउंड में कार्यक्रम होगा।  जिसमें लोगों से उपस्थित रहकर कथा व भक्ति गीत का लाभ उठाने के लिए आयोजकों ने अपील की गयी है।

जय परशुराम सेना के अध्यक्ष व आयोजक ओमप्रकाश शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम को अग्रोहा विकास ट्रस्ट ठाणे , ब्रह्म फाउंडेशन ,श्याम परिवार , वागले इस्टेट , प्रयास फाउंडेशन व समाज के लोगों का अच्छा समर्थन मिला है।

उद्योगपति अशोक जैन , उनकी धर्मपत्नी सीमा जैन ,ललित भिंडा , मंजू भिंडा ,राजेश हलवाई ,ज्योति हलवाई ,प्रदीप गोयंका ,माधुरी गोयंका ,वीरेंद्र रुंगटा ,शारदा रुंगटा , एड बी एल शर्मा , ओमप्रकाश शर्मा , ऊमा शर्मा ,सुमन शर्मा ,मंजू श्राफ ,देवी ओझा ,रंजना गुप्ता , ऊषा गर्ग , रीना शर्मा ,डा सविता इंदोरिया , आयोजन समिति के अध्यक्ष बालमुकुन्द मिश्रा , उपाध्यक्ष रामचंद्र तोदी ,कोषाध्यक्ष वीरेंद्र रुंगटा , सत्यनारायण शर्मा , जितेन्द्र शर्मा , जनार्दन शर्मा आदि विशेष रूप से उपस्थित रहे।

संबंधित पोस्ट

एसर इंडिया ने जान्हवी कपूर को एसर और एसरप्योर प्रॉडक्ट्स के लिए अपना ब्रांड एंबेसडर बनाय

Aman Samachar

सरस्वती एजुकेशन सोसाइटी ने एमएलसी माधवी नाइक को किया सम्मानित 

Aman Samachar

पीएनबी ने पहली किश्त में ओएनडीसी की 5.97% हिस्सेदारी हासिल करने के लिए ₹10 करोड़ का किया निवेश 

Aman Samachar

बुटीबोरी मैन्युफैक्चरिंग एसोसिएशन के चुनाव में रवि सिंह ने भारी मतों से जीत दर्ज कर दूसरा स्थान हासिल किया

Aman Samachar

टाटा संस के अध्यक्ष ने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई.एस. जगन मोहन रेड्डी से की मुलाकात

Aman Samachar

तीसरी लाट से पूर्व वैक्सीनेशन के लिए ग्लोबल टेंडर निकलने की प्रक्रिया शुरू 

Aman Samachar
error: Content is protected !!