Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

कुल्लियात ए क़ैसरूल जाफ़री के विमोचन समारोह में याद किए गए मशहूर शायर जाफरी

ठाणे [ इमरान खान ] उर्दू सवेरा फाउंडेशन और डी ज़ेड सिटी स्काई लाइन इंटरप्राइजेज द्वारा मशहूर शायर क़ैसरूल जाफ़री के कई किताबों का संग्रह” कुल्लियात ए क़ैसरूल जाफ़री” का विमोचन समारोह डी ज़ेड हाल में आयोजित किया गया।  समारोह की अध्यक्षता साहित्य प्रेमी नूर मुहम्मद अंबर  ने की। पने अध्यक्षीय भाषण में क़ैसरूल जाफरी की शायरी और उनके परिवार की उर्दू दोस्ती की की प्रशंसा की तथा इस तरह के आयोजन के लिए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।
           समारोह के मुख्य अतिथि प्रख्यात शायर एवं हास्य व्यंग लेखक मुहम्मद रफी अंसारी ने क़ैसरूल जाफ़री की सायरी की विशेषताओं और लोकप्रियता पर एक दिलचश्प लेख प्रस्तुत किया,जिसकी श्रोताओं ने खूब सराहना की.मशहूर शायर एजाज हिंदी के हाथों “कुल्लियात ए क़ैसरूल जाफ़री” का विमोचन सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर एजाज़ हिंदी ने क़ैसर साहब के व्यक्तित्व और शायरी की विशेष चर्चा की।इस अवसर पर क़ैसर साहब के बड़े पुत्र और मशहूर शायर इरफ़ान जाफरी ने अपने पिता से संबंधित यादो को श्रोताओं से साझा किया।
          समारोह में कलाम-ए-कैसर पेश किया गया। जिसे मशहूर शायर उबैद आजम आजमी के आलावा हनीफ़ शेख़ और नासिर यूसुफ़ ने अपनी सुरीली आवाज़ में पेश किया।उर्दू सवेरा फाउंडेशन के अध्यक्ष अनवारुल हक खान, उपाध्यक्ष सैयद जाहिद अली और सचिव खलील खान ग़ज़कर ने कार्यक्रम की सफलता में कोई कसर नहीं छोड़ी।उर्दू सवेरा फाउंडेशन के सक्रिय सदस्य नसीर खान ने उद्घाटन भाषण प्रस्तुत किया रईस हाई स्कूल एंड जूनियर कालेज,भिवंडी के पूर्व उप प्रधानाचार्य अब्दुल अज़ीज़ अंसारी,जफर आलम जामई विशेष रूप से समारोह में शामिल हुए।समारोह में बड़ी संख्या में गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।कार्यक्रम का सूत्र संचालन एवं आभार प्रदर्शन सय्यद ज़ाहिद अली सर ने किया।

संबंधित पोस्ट

गटई कामगार व चर्मकारों के खिलाफ कार्रवाई के विरोध में मनपा के सामने दिवाली पर भूखहड़ताल 

Aman Samachar

बेलापुर , कलवा मुंब्रा व ऐरोली विधानसभा क्षेत्र के राजनितिक दल के प्रतिनिधियों से जिलाधिकारी ने की चर्चा 

Aman Samachar

ईकेए मोबिलिटी को मित्सुई एंड कंपनी लिमिटेड से दूसरे चरण का निवेश प्राप्‍त हुआ

Aman Samachar

उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए वाक् इन टीकाकरण आज से शुरू

Aman Samachar

14 गांवों को नवी मुंबई मनपा में समाहित करने व विकास में हरसंभव सहयोग –  पालकमंत्री एकनाथ शिंदे

Aman Samachar

भाजपा की स्थापना से लेकर सत्ता के शीर्ष पहुंचने पर कहाँ है वो लोग जिन्होंने अपना जीवन पार्टी में लगा दिया

Aman Samachar
error: Content is protected !!