Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

जनता दरबार के पूर्व महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री गणेश नाईक ने किया ठाणे का दौरा 

ठाणे [ युनिस खान ] महाराष्ट्र के मंत्री व भाजपा नेता गणेश नाईक पिछले कुछ दिनों से ठाणे में जनता दरबार लगाने को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। आज मंत्री गणेश नाईक और पूर्व सांसद संजीव नाईक ने जनता दरबार की पूर्व तैयारियों का जायजा लिया। आज ठाणे में आने के दौरान श्रीराम व्यायाम शाला सेवा संस्था की निर्माणाधीन नई इमारत का निरीक्षण किया। यह इमारत कई वर्षों से सामाजिक आंदोलनों का केंद्र रही है। ठाणे में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का कार्य इसी भवन से प्रारंभ हुआ था।
         मंत्री गणेश नाईक ने इस इमारत का चल रहे निर्माण कार्य की जानकारी ली। इस भवन के निर्माणकर्ता महेश भास्कर जोशी ने मंत्री को पूरे प्रोजेक्ट की विस्तृत जानकारी दी। यह इमारत कई दानवीरों और स्वयंसेवकों के समर्पण से बन रही है और भविष्य में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की प्रमुख इमारतों में से एक के रूप में जानी जाएगी। मंत्री नाईक ने इस कार्य में अपना योगदान देने की इच्छा व्यक्त की और आगामी विकास कार्यों में आवश्यक प्रशासनिक सहायता देने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर निर्माण कार्य के सिविल ठेकेदार अनिल कुलकर्णी, रुद्र प्रतिष्ठान के धनंजय सिंह, अजय भाभे, अक्षय टांकसाळे आदि पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।
         इस दौरान सोमवार 24 दिसंबर को ठाणे में मंत्री नाईक ने जनता दरबार लगाने की घोषणा किया है। इस मुद्दे को लेकर राज्य की सत्ताधारी गठबंधन के घटक दल भाजपा और शिवसेना शिंदे गुट के बीच बयान बाजी देखने को मिली है। आज पूर्व सांसद डा नाईक ने कहा है कि पहले से जनता दरबार के लिए लोगों के आवेदन आ रहे हैं। लोग जनता दरबार की बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। समाजसेवी धनंजय सिंह ने जनता दरबार के प्रचार प्रसार में कोई कसर नहीं छोड़ी है जिससे लोग जनता दरबार का इंतजार कर रहे हैं।

संबंधित पोस्ट

 बैडमिंडटन चैंपियन लक्ष्य सेन का सिडबी ने किया अभिनंदन

Aman Samachar

41वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले (आईआईटीएफ) में पंजाब नैशनल बैंक के उत्पादों की प्रदर्शनी का उदघाटन

Aman Samachar

स्वच्छता के प्रति जागरूकता लाने के लिए क्रिसमस पर शिवशांति प्रतिष्ठानने निकाली 

Aman Samachar

जय परशुराम सेना के नवरात्रोत्सव , गरबा व डांडिया में पूर्व न्यायाधीश समेत विविध क्षेत्रों के गणमान्य लोगों ने दर्ज कराई उपस्थिति 

Aman Samachar

  भीक मांगने वाली गुमशुदा नाबालिग बच्चियों को तलाश कर पुलिस ने किया अभिभावकों के हवाले

Aman Samachar

81.4% छात्र फिर से स्कूल जाने में करते हैं सुरक्षित महसूस 

Aman Samachar
error: Content is protected !!