Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

शहर व जिला पत्रकार संघ के शिबिर 50 पैकेट रक्त एकत्रित, 121 लोगों ने लिए आरोग्य परिक्षण का लाभ 

ठाणे [ इमरान खान ] पत्रकार दिवस के अवसर पर रक्तदान और आरोग्य जांच शिबिर के अयोजन किया गया। इसमें 50 पैकेट से अधिक रक्त एकत्र कर मनपा के छत्रपति शिवाजी महाराज अस्पताल को उपलब्ध कराया गया। जो गरीब जरूरतमंद मरीजों को उपचार के लिए उपयोग में आएगा।  इसी तरह आरोग्य परिक्षण का सौ से अधिक लोगों ने लाभ लिया।

मनपा मुख्यालय के नरेंद्र बल्लाल सभागृह में ठाणे शहर दैनिक पत्रकार संघ , ठाणे जिला पत्रकार संघ , जिला सूचना कार्यालय व मनपा की ओर से संयुक्त रूप से शुक्रवार को रक्तदान शिबिर का आयोजन कर 50 पैकेट से अधिक रक्त एकत्र किया गया। इस शिबिर का उद्घाटन पुलिस आयुक्त आशुतोष डुंबरे और मनपा आयुक्त अभिजीत बांगर ने किया। इसमें मनपा अतिरिक्त आयुक्त संदीप मालवी , प्रशांत रोड़े ,कलवा अस्पताल के वैद्यकीय अधीक्षक अनिरुद्ध मालगावकर ,शहर पत्रकार संघ के अध्यक्ष आनंद कांबले , जिला पत्रकार संघ के अध्यक्ष संजय पितले समेत अनेक पदाधिकारी व पत्रकारों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराया।

        अज शनिवार को मुफ्त आरोग्य जांच शिबिर में मुंबई की आधार रेखा प्रतिष्ठान , कैंसर पेशंट एड असोसिएशन की मदद से 121 लोगों का आरोग्य परिक्षण किया गया। इसमें ठाणे , कल्याण , शहापुर , मुरबाड के पत्रकारों ने हिस्सा लिया। इस दौरान मनपा आयुक्त अभिजीत बांगर ने पत्रकार संघ के कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि आगामी दिनों में मनपा की ओर से महिला पत्रकारों और उनके परिजनों की मुफ्त मैमोग्राफी जांच की जायेगी।

संबंधित पोस्ट

उच्च शिक्षित लड़की जहरा शेख को राकांपा ने बनाया युवती सेल का अध्यक्ष 

Aman Samachar

शॉपर्स स्टॉप ने “हीरोज फर्स्ट” पहल की शुरुआत की

Aman Samachar

अरविन्द पेंडसे के विचारों को लेकर निष्ठावान कार्यकर्ता बनाएगा विचार मंच 

Aman Samachar

अगस्त क्रांति दिवस ‘गो’ के बाद अब ‘गो’ तानाशाही,  कांग्रेस का शंखनाद

Aman Samachar

वाईसीएमओयू अध्ययन केंद्र में एम .ए. के छात्रों के लिए नेट, सेट और पीएचडी मार्गदर्शन 

Aman Samachar

कोरोना से बचने के नियमों के पालन के साथ आरोग्य यंत्रणा को सतर्क रहने का मनपा आयुक्त ने दिया आदेश 

Aman Samachar
error: Content is protected !!