Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

उच्च शिक्षित लड़की जहरा शेख को राकांपा ने बनाया युवती सेल का अध्यक्ष 

ठाणे [ युनिस खान ] राकांपा कलवा मुंब्रा विधानसभा क्षेत्र की युवती सेल के अध्यक्ष पद पर कनीज ज़हरा शेख और अल्पसंख्यक विभाग के कार्याध्यक्ष पद पर रिकी सायमन मुरझेले को नियुक्त किया है।  यह नियुक्ति राकांपा अजीत पवार गुट के महाराष्ट्र प्रवक्ता, पालघर और ठाणे जिला समन्वयक और ठाणे शहर (जिला) अध्यक्ष आनंद परांजपे और प्रदेश महासचिव नजीब मुल्ला की उपस्थिति में नियुक्त की गयी है।

        कनीज़ ज़हरा शेख ने रुइया कॉलेज से एमएससी बायो केमिस्ट्री में उच्च शिक्षा प्राप्त की है। आनंद परांजपे ने उम्मीद जताई कि महाराष्ट्र प्रदेश महासचिव नजीब मुल्ला के नेतृत्व में एक शिक्षित युवती कनीज़ ज़हरा शेख के राकांपा में प्रवेश से मुंब्रा क्षेत्र की मुस्लिम महिलाएं बड़ी संख्या में पार्टी में शामिल होंगी।

      आनंद परांजपे ने कहा कि महाराष्ट्र राज्य के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल के आशीर्वाद से महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष सांसद सुनील तटकरे के मार्गदर्शन में इस अवसर पर राकांपा ठाणे शहर (जिला) महासचिव प्रभाकर सावंत, जिला सचिव अविनाश पवार, उथलसर ब्लॉक अध्यक्ष समीर पेंढारे और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

संबंधित पोस्ट

कोरोना संक्रमण के चलते मुस्लिम समाज ने सादगी से मनाया ईद ए मिलादुन्नवी का त्यौहार

Aman Samachar

श्री महावीर जैन अस्पताल में 14 व 15 नवंबर को बच्चों की आंखों की नि:शुल्क जांच व ऑपरेशन

Aman Samachar

एसर ने एस्पायर 3 के साथ अपने दूसरे इंटेल® पावर्ड मेक इन इंडिया लैपटॉप किया लॉन्च

Aman Samachar

दिवा में एक केंद्र पर एक दिन में 10010 लोगों का वैक्सीनेशन करने पर मुख्यमंत्री ने दी बधाई 

Aman Samachar

4 अक्टोबर से शुरू हो रहे स्कूल दिशा निर्देशों का कड़ाई से पालन करें – जिलाधिकारी 

Aman Samachar

रंगमंच कामगारों को महापौर के हाथो राशन का वितरण किया गया 

Aman Samachar
error: Content is protected !!