Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

कोरोना से बचने के नियमों के पालन के साथ आरोग्य यंत्रणा को सतर्क रहने का मनपा आयुक्त ने दिया आदेश 

ठाणे [ युनिस खान ]  कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए सार्वजनिक स्थानों भीड़ न करने वा मास्क के उपयोग करने सोशल डिस्टेंसिंग के पालन को अनिवार्य करने का मनपा आयुक्त डा.  विपिन शर्मा ने सहायक आयुक्तों को आदेश दिया है। उन्होंने कोरोना संक्रमण के दुबारा बढ़ने को गंभीरता से लेते हुए मुख्य कोरोना नियंत्रण कक्ष , बेड व्यवस्था , एम्बुलेंस समेत आरोग्य यंत्रणा को तत्काल पूर्ववत करने  का आदेश दिया है। मनपा क्षेत्र में कोरोना संक्रमण 6 सौ के पार जाने के बाद करीब 50 तक आंकड़ा आ गया था। एक बार फिर कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या सौ के पार जाने पर मनपा प्रशासन व जिला प्रशासन सतर्क हो गया है। आज मनपा क्षेत्र में कोरोना के 201 नए मरीज मिले हैं। कोरोना को रोकने  लिए एक बार फिर  मनपा ने नागरिकों को सडकों , सार्वजनिक स्थानों , दुकानों , साग सब्जी विक्रेताओं की दुकानों पर होने वाली भीड़ को नियंत्रित करने का सहायक आयुक्तों को आदेश जारी किया है।  इसके साथ ही कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए अयोग्य विभाग की ओर से जारी दिशानिर्देशों का पालन कराने के लिए प्रशासन ने कमर कसना शुरू कर दिया है। कोरोना के मद्देनजर शहर में शहर में  मास्क के साथ सोशल डिस्टेंसिंग के पालन करने को अनिवार्य कर दिया है। मार्केट आदि इलाके में लोगों को कोरोना से जागरूक करने का आदेश मनपा आयुक्त डा शर्मा ने दिया  है। उन्होंने कहा है कि कई महीनों से कोरोना संक्रमण में काफी कमी आई थी लेकिन कुछ दिनों से संख्या में वृद्धि सामने आ रही है।  सार्वजनिक स्थानों , सडकों , मार्केट में नागरिकों की भीड़ होने के चलते कोरोना संक्रमण में  धीरे  धीरे वृद्धि होने लगी है। जिसे देखते हुए मनपा आयुक्त डा शर्मा ने सभी आवश्यक सेवा को पूर्ववत करने के साथ आरोग्य यंत्रणा को सतर्क रहने का आदेश दिया है।

संबंधित पोस्ट

बैंक ऑफ़ बड़ौदा का बॉब ब्रो बचत बनाएगा विद्यार्थियों को सशक्त

Aman Samachar

चार मंजिली इमारत में गैस सिलेंडर रिसाव से विस्फोट , कोई हताहत नहीं 

Aman Samachar

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की विशेष एमएसएमई ऋण शिविर में 98 लोगों ने लिया लाभ 

Aman Samachar

भारतीय ओबीसी महासभा ने पूर्व प्रधानमंत्री वीपी सिंह को भारतरत्न देने की माँग की

Aman Samachar

ओमरॉन हेल्थकेयर ने अपने होम ब्लड प्रेशर मॉनिटर्स को अपग्रेड कर कनेक्टेड डिवाइसेस का दिया रूप

Aman Samachar

मनपा क्षेत्र में 11 निजी अस्पतालों समेत 51 आरोग्य केन्द्रों में कोरोना टीकाकरण शुरू 

Aman Samachar
error: Content is protected !!