Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

ग्रामीण क्षेत्रों में पाईप लाइन बिछाते समय क्षतिग्र्रस्त मार्गो का अविलम्ब मरम्मत करायें – सीडीओ

प्रतापगढ़ ( उप्र ) , मुख्य विकास अधिकारी डा0 दिव्या मिश्रा की अध्यक्षता में विकास भवन के सीडीओ कार्यालय में जल जीवन मिशन के अन्तर्गत कराये जा रहे कार्यो की समीक्षा की गयी। मुख्य विकास अधिकारी ने निर्माणाधीन पाईप्ड पेयजल योजनाओं की समीक्षा के दौरान निर्देशित किया कि ग्रामीण क्षेत्रों में पाईप लाइन बिछाते समय क्षतिग्रस्त मार्गो का अविलम्ब मरम्मत कराया जाये जिससे जनसामान्य का आवागमन सुचारू रूप से हो सके।
      इसके अतिरिक्त पूर्ण पेयजल योजनाओं में नियमानुसार जलापूर्ति सुनिश्चित कराये जाने के निर्देश दिये गये। जल जीवन मिशन के अन्तर्गत आईएसए द्वारा कराये गये कार्यो के सन्दर्भ में योजना के प्रचार प्रसार नियमानुसार करने हेतु निर्देश दिये गये। समीक्षा के दौरान अधिशासी अभियन्ता जल निगम अजय कुमार उपाध्याय, सहायक अभियन्ता हिमांशु केसरवानी सहित जिला समन्वयक, डीपीएमयू, आईएसए क्वार्डिनेटर एवं आईएसए के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

संबंधित पोस्ट

मनपा मुख्यालय में पदाधिकारियों को मिलने वाली सुविधा बंद न करने पर विरोध प्रदर्शन की चेतवानी 

Aman Samachar

विपक्षी दल के नगरसेवकों ने मनपा आयुक्त से मुलाक़ात कर महासभा के मुद्दे पर की चर्चा 

Aman Samachar

मेडिका में ‘ब्लैडर कैंसर सपोर्ट ग्रुप’ ने एकता के एक साल का मनाया जश्न

Aman Samachar

मनपा की राजनीति से ऊपर उठकर एमपी, एमएलए बनाने का अध्यक्ष ने किया आह्वान

Aman Samachar

सिविल की जगह में बनेगा 900 बेड मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल

Aman Samachar

प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ कार्रवाई में मनपा ने वसूला 1 लाख 5 हजार जुर्माना

Aman Samachar
error: Content is protected !!