Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजन

दशक बाद सुशील कुमार की वापसी, वेब फ़िल्म में आयेंगे नजर

वाराणसी , हिंदी भोजपुरी फ़िल्म व टीवी इंडस्ट्री में अभिनय के बाद अभिनेता सुशील कुमार गुप्ता बहुत जल्द वेब फ़िल्म में नजर आने वाले हैं। इनके अभिनय से सजी फ़िल्म द किलर बन कर तैयार हैं जो जल्दी ही ओटीटी पर रिलीज होगी। इन्होंने हिंदी में असली कर्मयुद्ध,भोजपुरी में रामदुलारी फिल्में व टीवी शो में अभिनय किया।जबकि,नाटक काशी में भी अभिनय की।
          आपको बता दें कि इस फ़िल्म में अभिनय के साथ-साथ लेखन व निर्देशन भी सुशील कुमार गुप्ता के द्वारा किया गया हैं।काफी अर्से बाद पर्दे पर वापसी सुशील को पूरी उम्मीद हैं कि उनकी वापसी जोरदार होगी।जो दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करेंगी।
वर्तमान में निर्मित वेब फ़िल्म द किलर मर्डर मिस्ट्री पर बनीं हैं। जिसमें सुशील कुमार गुप्ता बतौर मुख्य नायक नजर आयेंगे।फ़िल्म का निर्माण भाभ्या एंटरटेनमेंट के बैनर तले की गई हैं। जिसके निर्माता उषा ओमप्रकाश गुप्ता व भाव्या गुप्ता हैं।जबकि,सह निर्माता ज्योति पटेल व राधेश्याम गौड़ हैं। इस फ़िल्म के डीओपी अली,एसोसिएट डायरेक्टर इंद्रजीत चौधरी व अंकित कुमार तिवारी,संगीतकार अनुज तिवारी,कोरियोग्राफर संजय सुमन,फाइट मास्टर श्रवण कुमार,मेक अप मैन एंड लाइट मैन रोहित,प्रोडक्शन मैनेजर लव कुश यादव और कॉस्ट्यूम डिज़ाइनर अनवर हैं। जबकि अभिनय सुशील कुमार गुप्ता, अनुज तिवारी, चेतना सिंह, अंकित कुमार तिवारी, उस्मान खान, नीतू शर्मा, नीलम पांडेय, प्रकाश तिवारी, श्रवण कुमार, जय निगम, समीर खान, रिया, कुणाल, राजन, जय सिंह आदि ने किया हैं।

संबंधित पोस्ट

ग्रीनप्लाई आंतरिक स्‍थानों के लिए सुरक्षित व स्‍वस्‍थ मटेरियल पर जागरूकता के नए-नए तरीकों का इस्‍तेमाल

Aman Samachar

पंजाब नैशनल बैंक ने चार डिजिटल बैंकिंग इकाइयों का किया शुभारंभ 

Aman Samachar

यूनियन बैंक कपूरबावड़ी शाखा में शुरू हुआ यूनियन गोल्ड लोन पॉइंट

Aman Samachar

वट पूर्णिमा पर महिलाओं में डेंगू बुखार, डेंगू के बारे में जागरूकता

Aman Samachar

वोटर आईडी गुम करने वाले पोस्टमैन के खिलाफ मामला दर्ज 

Aman Samachar

 महिलाओं के चेहरे पर खुशी लाता है मेहंदी का त्योहार

Aman Samachar
error: Content is protected !!