Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़स्वास्थ्य

खेल हस्तियों के माध्यम से मानसिक स्वास्थ्य के प्रति लोगों को जागरूक कर रहा फ्यूचर जनरली इंडिया इंश्योरेंस

~ सानिया मिर्ज़ा, अभिनव बिंद्रा, सुनील छेत्री, रॉबिन उथप्पा और चेतेश्वर पुजारा मानसिक स्वास्थ्य को लेकर अपने संघर्ष की कहानियों को साझा करेंगे और टॉक शो में बेहतर मानसिक स्वास्थ्य के महत्व पर प्रकाश डालेंगे ~

मुंबई, मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े मुद्दों पर बातचीत को मुख्य धारा में लाने की प्रतिबद्धता के साथ, फ्यूचर जेनरली इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (एफजीआईआई) ने यूट्यूब और फेसबुक पर टॉक शो ‘माइंड मैटर्स’ को लॉन्च किया है। टॉक शो के माध्यम से, कंपनी ने शीर्ष खेल हस्तियों को आगे आने और अपने करियर के दौरान मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानियों से संबंधित अपनी कहानियों को साझा करने के लिए एक मंच तैयार किया है।

       जाने-माने टेलीविजन प्रस्तोता और अभिनेता, समीर कोचर इस शो को होस्ट करेंगे। इस सीरीज में वे सानिया मिर्जा, अभिनव बिंद्रा, सुनील छेत्री, रॉबिन उथप्पा और चेतेश्वर पुजारा जैसी प्रमुख खेल हस्तियों के साथ बातचीत करते हुए दिखेंगे। इस बात पर जोर देते हुए कि मानसिक परेशानियां किसी को भी तोड़ सकती है, यह बातचीत उनके मानसिक स्वास्थ्य से संबंधित उनके संघर्षों और स्व-जागरूकता की उनके सफर पर केंद्रित होगी। टॉक शो का मूल उद्देश्य मानसिक स्वास्थ्य के बारे में जागरूकता पैदा करना, इसको लेकर समाज में व्याप्त वर्जनाओं को खत्म करना और लोगों को मानसिक स्वास्थ्य को लेकर स्वस्थ बातचीत तरफ उन्मुख करना है।

           फ्यूचर जेनरली इंडिया इंश्योरेंस के एमडी और सीईओ अनूप राव ने कहा है कि हम सभी भारतीयों को उनके मानसिक स्वास्थ्य को गंभीरता से लेने के लिए आंदोलन शुरू करना चाहते हैं। महामारी लोगों में चिंता और तनाव का स्तर बढ़ा रही है, लोग विशेषज्ञ बन जा रहे हैं, मैं नीम हकीमों से सलाह लेने में बहुत डरता हूं। हमने खेल हस्तियों को आमंत्रित व उन्हें प्रोत्साहित करते हुए और उनके करियर के उतार-चढ़ाव को साझा करने के लिए यह सीरीज तैयार की है। हमारा टॉक शो – ‘माइंड मैटर्स’ खिलाड़ियों के कभी न सामने आने वाले पक्षों मसलन – मानसिक स्वास्थ्य से संबंधित उनके संघर्ष और किस तरह वे इससे उबर पाए, लोगों के सामने लाता है। हम उम्मीद करते हैं कि इन स्पोर्ट्स स्टार्स को अपने मानसिक स्वास्थ्य के बारे में बातचीत करते हुए देखकर बाकी लोग खुलकर सामने आने, अपनी चुनौतियों को लेकर सक्रिय हो कर चर्चा करने और समय पर मदद लेने के लिए प्रेरित होंगे। साप्ताहिक सीरीज ‘माइंड मैटर्स’ के पहले एपिसोड में सुनील छेत्री अपने अनुभव साझा करते हुए दिखेंगे।दर्शक टॉक शो को नीचे दिए गए लिंक के माध्यम से देख सकते हैं – YouTube – https://www.youtube.com/watch?v=d72NrBeDa48

संबंधित पोस्ट

नानावटी मैक्स अस्पताल में गंभीर मोटापे से ग्रस्त, कोविड-19 के उच्च जोखिम वाले 2 मरीजों को दी गई एंटीबॉडी थेरेपी, हुई जल्दी रिकवरी

Aman Samachar

भिवंडी मनपा के नए आयुक्त हुए विजय कुमार म्हसाल

Aman Samachar

 लोकतंत्र और संविधान को कुचलने वाली मोदी सरकार की तरह कोई सरकार नहीं बनी – आरिफ मोहम्मद खान 

Aman Samachar

रक्षा बंधन की खुशियों में चार-चाँद लगाने के लिए घर लाएँ फ़नस्कूल प्रोडक्ट

Aman Samachar

जेनराली ने भारत में अपने P&C बीमा संयुक्त उद्यम के शेयरों में बडी हिस्सेदारी हासिल करने की प्रक्रिया की पूरी 

Aman Samachar

 कार पलटी होने से एक युवक की मौके पर मृत्यु , तीन गंभीर जखमी

Aman Samachar
error: Content is protected !!