Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

527 टैंकरों से राज्य 634 गांवों व 1396 वाडियों में जलापूर्ति शुरू 

मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ] 20 जून तक राज्य के 634 गांवों और 1396 वाडि़यों में 527 टैंकरों से पानी की आपूर्ति की जा रही है। सरकारी टैंकरों की संख्या 88 और निजी टैंकरों की संख्या 439 है।  पिछले सप्ताह टैंकरों की संख्या 501 थी।  बारिश शुरू होने के साथ ही एक-दो दिन में टैंकर की संख्या कम होने की संभावना है।
        20 जून तक राज्य में कुल जल संग्रहण 22.32 प्रतिशत है। संभागीय जलापूर्ति में अमरावती मंडल में 32.81 फीसदी, मराठवाड़ा मंडल में 26.8 फीसदी, कोंकण मंडल में 35.12 फीसदी, नागपुर मंडल में 27.39 फीसदी, नासिक मंडल में 21.21 फीसदी और पुणे मंडल में 13.28 फीसदी पानी उपलब्ध है। इसके साथ ही अधिग्रहीत कुओं और बोरवेल की संख्या 2267 है। पानी की आपूर्ति पर संबंधित विभाग नजर बनाए हुए है।

संबंधित पोस्ट

घोडबंदर रोड इलाके में अतिरिक्त पानी आपूर्ति शीघ्र शुरू करने की मांग 

Aman Samachar

आधुनिक तकनीक से सृजित रोजगार और व्यवसाय ग्रामीण क्षेत्र में पहुँचाने से भारत बनेगा महाशक्ति – डा अनिल काकोडकर 

Aman Samachar

अभिनेता नरेंद्र कुमार की भोजपुरी फ़िल्म प्रोडक्शन न. 1 का शुभ मुहूर्त मुंबई में हुआ सम्पन्न

Aman Samachar

एक्सपायरी उत्पादों का केंद्र बना भिवंडी 

Aman Samachar

भारत बंद के समर्थन में गांधीगिरी के मार्ग से कांग्रेस ने दुकानदारों से बंद में शामिल होने की अपील की

Aman Samachar

साई जलाराम प्रतिष्ठान की दही हांडी में 10 लेयर बनाने वाली गोविंदा टीमों को 6 लाख का इनाम 

Aman Samachar
error: Content is protected !!