Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

प्रधानमंत्री ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से फोन कर कोरोना की तैयारियों की सराहना की

मुंबई [ युनिस खान ]  महाराष्ट्र में कोरोना को रोकने के प्रयासों के बारे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  ने फोन पर मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से बात जानकारी लिया।  उन्होंने राज्य में कोरोना को रोकने के लिए किये गए प्रयासों की सरहना किया है।  दूसरी तरफ मुख्यमंत्री ठाकरे ने केंद्र से मिल रहे सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया है।

                    प्रधानमंत्री मोदी ने आज फोन कर मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से कोरोना की दूसरी लाट से निपटने के लिए किये जा रहे प्रयासों की जानकारी लेते कहा की महाराष्ट्र कोरोना से अच्छी लड़ाई लड़ रहा है। इस दौर मुख्यमंत्री ठाकरे ने महाराष्ट्र को आक्सीजन के बारे अधिक सहयोग मिलने का अनुरोध किया।  उन्होंने कोरोना के बारे में विविध उपाय योजनाओं की प्रधानमंत्री मोदी को जानकारी दिया। मुख्यमंत्री ठाकरें के कहा कि केंद्र सरकार व प्रधानमंत्री पहले से ही महाराष्ट्र को मार्गदर्शन दे रहे  हैं जिसका राज्य को अच्छा लाभ मिल रहा है। महाराष्ट्र सरकार के कई सुझाव मान्य करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी का मुख्यमंत्री ठाकरे आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ठाकरे ने बताया की कोरोना की तीसरी लाट से निपटने के लिए सरकार सभी आवश्यक तैयारी कर रही है। इसके लिए बेड , रेमडेसिविर इंजेक्शन व अन्य औषधि ,आक्सीजन आदि की उपलब्धता महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा की केंद्र सरकार द्वारा विकसित कोविन एप्प सुचारू रूप से नहीं चलने से टीकाकरण में बाधा आ रही है। इस समस्या से केंद्र को अवगत कराते हुए मुख्यमंत्री ठाकरे ने महाराष्ट्र को खुद का एप्प विकसित करने की अनुमति माँगा है। मुख्यमंत्री ठाकरे ने कहा कि केंद्र सरकार ने महाराष्ट्र के सुझाव मान्य किया है

संबंधित पोस्ट

मुलुंड – ठाणे के मध्य नए रेलवे स्टेशन का कार्य जल्द शुरू करें – अश्विनी वैष्णव

Aman Samachar

शादी की सालगिरह मनाकर घर लौट रहे दंपत्ति समेत तीन लोगों की मौत 

Aman Samachar

नाला सफाई नहीं होने से बरसात में भिवंडी के पुनः डूबने पर मनपा होगी जिम्मेदार – प्रशांत लाड

Aman Samachar

पीएनबी ने ‘अग्निवीरों’ के लिए भारतीय सेना के साथ समझौते पर किए हस्ताक्षर 

Aman Samachar

मरीजों की संख्या में कमी के बावजूद टीकाकरण पर ध्यान देना जरूरी – राजेश नार्वेकर

Aman Samachar

32वीं ठाणे महापौर वर्षा मैराथन में पुरुष वर्ग में प्रवीण कांबले और महिला वर्ग में रवीना गायकवाड़ विजयी

Aman Samachar
error: Content is protected !!