Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
अन्य

Nishikant Dubey News: दिल्ली विश्वविद्यालय ने साफ किया, निशिकांत दुबे नहीं रहे हैं उनके छात्र

नई दिल्ली [राहुल मानव]। Nishikant Dubey News: झारखंड की गोड्डा लोकसभा सीट से भाजपा सांसद निशिकांत दुबे दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) के फैकल्टी ऑफ मैनजमेंट स्टडीज (एफएमएस) विभाग के छात्र नहीं रहे हैं। डीयू के एफएमएस की डीन प्रो. सुनीता सिंह सेनगुप्ता ने जागरण संवाददाता से फोन पर बातचीत में कहा कि शारखंड पुलिस की तरफ से निशिकांत दुबे के बारे में वर्ष 2016 में आरटीआइ डालकर उनकी डिग्री के संदर्भ में जानकारी मांगी गई थी। उस समय यह मामला एफएमएस के डीन प्रो. एमएल सिंगला के समक्ष आया था। 5 जनवरी 2016 को आरटीआइ का जवाब एफएमएस कार्यालय की तरफ जारी किया गया था। इसकी कॉपी और रिकॉर्ड झारखंड पुलिस के पास मौजूद है। मुझसे दोबारा झारखंड पुलिस ने इसके लिए एक पत्र जारी करने के लिए कहा था, जिसे मैंने जारी कर दिया है।

यह पत्र 28 जुलाई 2020 को शारखंड की राजधानी रांची से शारखंड पुलिस के क्राइम इन्वेस्टिगेशन विभाग के इंस्पेक्टर राजेश कुमार के नाम पत्र जारी किया गया। इसमें लिखा गया है कि 5 जनवरी 2016 के आरटीआई के जारी जवाब के तहत डीयू के एफएमएस विभाग के कार्यालय की जानकारी के मुताबिक, वर्ष 1993 में निशिकांत दुबे नाम का कोई भी व्यक्ति ना ही पासआउट यहां से हुआ था और न ही इन्होंने एफएमएस में दाखिला लिया था।

संबंधित पोस्ट

जमीयत उल राईन फाउंडेशन चैरिटेबल ट्रस्ट गरीब रोजदार को रोजा इफ्तार किट मुहैया कराएगा 

Aman Samachar

श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर ठाणे श्रीदत्त मंदिर में हुई रामकथा 

Aman Samachar

स्वधर्म का नाम ही नित्य यज्ञ है – स्वामी नरेंद्रानन्द सरस्वती

Aman Samachar

बढ़ा हुआ यूरिक एसिड दे सकता है कई बीमारियों को न्योता, घर बैठे ऐसे कर सकते हैं कंट्रोल

Admin

5 वें केन्द्रीय वित्त आयोग के अनुसार प्राप्त निधि का वितरण एवं विनियोग किया जाए – मनपा आयुक्त 

Aman Samachar

जूनियर एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप के लिए भिवंडी के पहलवान प्रणय चौधरी का चयन

Aman Samachar
error: Content is protected !!