Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

कंज्यूमर हाउसिंग सेंटीमेंट इंडेक्स मजबूत – मैजिकब्रिक्स 

 मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ] मुद्रास्फीति के तमाम दबावों के बावजूदखरीदारों के तगड़े भरोसे की बदौलत समूचे भारत में हाउसिंग सेंटीमेंट इंडेक्स (एचएसआई) मजबूत बना हुआ है। यह गहरा अवलोकन भारत के प्रमुख रियल एस्टेट प्लेटफॉर्म मैजिकब्रिक्स ने किया है।

       मैजिकब्रिक्स ने 11 शहरों में 4500 से अधिक ग्राहकों की प्राथमिकताओं के आधार परअपना प्रमुख हाउसिंग सेंटीमेंट इंडेक्स (एचएसआई) लॉन्च कियाजिसमें कुल मिलाकर 1491 का एचएसआई हासिल करने वाले भारतीय आवासीय रियल इस्टेट सेक्टर को लेकर बाजार का सकारात्मक दृष्टिकोण सामने आया है। अहमदाबाद 163 के उच्चतम एचएसआई के साथ सबसे आगे रहाइसके बाद कोलकाता (160), गुरुग्राम (157) और हैदराबाद (156) हैंजिसके पीछे उन्नत बुनियादी ढांचे और आगामी नई रियल एस्टेट परियोजनाओं का हाथ है।

      मैजिकब्रिक्स के सीईओ सुधीर पई के अनुसारभारत के रियल एस्टेट सेक्टर का वर्तमान परिदृश्य पिछले दशक में देखी गई सबसे आशाजनक स्थितियों को दर्शाता हैजिससे घर खरीदने वालों और निवेशकों के बीच राष्ट्रीय स्तर पर विश्वास पैदा हुआ है। यह भी उल्लेखनीय है कि बढ़ती हुई मांगउपलब्ध हो रही आपूर्ति को लगातार पछाड़ रही हैजिससे स्पष्ट संकेत मिल रहे हैं कि नई इन्वेंट्री के बाजार में प्रवेश करते ही उनकी तेजी से खपत हो जाती है।

      रिपोर्ट ने यह भी चिह्नित किया है कि मध्यम आयु वर्ग के पेशेवरों (24-35 आयु वर्ग) ने सबसे ऊंचे एचएसआई (154) का प्रदर्शन किया। इसके अलावा10-20 लाख रुपये की वार्षिक आय वाले उपभोक्ताओं ने 156 का एचएसआई हासिल करकेघर खरीदने की सबसे गहरी तमन्नाएं जाहिर कीं।

 

संबंधित पोस्ट

ठाणे में मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता प्रकोष्ठ के शिविर को मिली स्वतःस्फूर्त प्रतिक्रिया

Aman Samachar

12 सेवानिवृत्त कर्मचारियों को डिप्टी सीईओ अविनाश फड़तरे ने किया सम्मानित 

Aman Samachar

रासायनिक कंपनियों , गोदामों जांच अभियान चलाकर जिले को नशामुक्त करने की कार्रवाई – अशोक शिंगारे 

Aman Samachar

तीन शातिर चोर गिरफ्तार , 5.64 लाख का मॉल बरामद

Aman Samachar

वाटर फ्रंट डेवलोपमेंट के उद्यान संबंधी कार्य अक्टोबर तक पूरा करें – संदीप मालवी

Aman Samachar

कोरोना के कारण अपने माता-पिता को खो चुके बच्चों के लिए लोक अदालत में कानूनी मार्गदर्शन

Aman Samachar
error: Content is protected !!