Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
अन्य

एयर इंडिया की 2,800 फ्लाईट्स से तीन लाख से ज्यादा भारतीयों की हुई वापसी

नई दिल्ली, एएनआइ। कोरोना काल के दौरान विदेशों में फंसे भारतीयों की वापसी के लिए शुरू किए गए ‘वंदे भारत मिशन’ के तहत अब तक एयर इंडिया की 2,800 फ्लाईट्स के द्वारा तीन लाख से भी ज्यादा यात्रियों को वापस लाया जा चुका है। गुरुवार को एयर इंडिया की तरफ से इसे लेकर एक ट्वीट किया गया, जिसमें यह जानकारी दी गई है।

एयर इंडिया ने कहा, “एयर इंडिया द्वारा वंदे भारत मिशन के तहत 2,800 फ्लाईट्स संचालित की गई थी, जिसके द्वारा तीन लाख 80 हजार लोगों को अपने देश वापस लाया गया है।” बता दें कि कोरोना के कारण लगे प्रतिबंधों के चलते विभिन्न देशों में फंसे भारतीय नागरिकों को वापस लाने के लिए ‘वंदे भारत मिशन’ के पांचवें फेज की शुरूआत एक अगस्त से की जाएगी।

विदेश मंत्रालय ने कहा कि दुनियाभर में फंसे 7.88 लाख भारतीय नागरिकों को 22 जुलाई तक अपने देश लाया जा चुका है। भारत सरकार द्वारा इस मिशन की शुरूआत सात मई को हुई थी, जिसका लाभ लाखों लोगों को हुआ है। वापस लौटे नागरिकों सरकार के इस कदम की खूब सराहना की है और शुक्रिया अदा किया है।

संबंधित पोस्ट

पिनेकल इंडस्ट्रीज ने अपनी नई प्रोप्राइटरी बस का इंटीरियर डिजाइन करने के लिए सिटीफ्लो के साथ की साझेदारी 

Aman Samachar

केरल में ईद के मौके पर शारीरिक दूरी का पालन करते हुए नमाज अदा की गई, देखें Videos

Admin

आधे घंटे में फुल चार्ज होने वाला Oppo reno 4 pro आज भारत में होगा लॉन्च, इस फोन से होगी टक्कर

Admin

रोटरी इंटरनेशनल की ओर से लेह में कृत्रिम उपकरणों का किया गया वितरण

Aman Samachar

शिवसेना नगर सेवक के बेटे की हत्या करने वाला सौतेला भाई व ड्रायवर गिरफ्तार ,  3 किलो 700 ग्राम सोना व पिस्टल बरामद 

Aman Samachar

हार्टफुलनेस के संस्थापक की 123वीं जयंती के समारोह में दुनिया भर से लोगों का सम्मिलन 

Aman Samachar
error: Content is protected !!