Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
अन्य

हर घर दस्तक मुहिम में नागरिकों का सहयोग बेहद जरूरी  – मनपा उपायुक्त 

भिवंडी [ युनिस खान ] शहर में कोरोना के मामले कम होने के बावजूद अभी भी भिवंडी कोरोना टीकाकरण मामले में काफी पीछे है। शासन के निर्देशानुसार भिवंडी मनपा द्वारा टीकाकरण के लिए तरह-तरह की उपाय योजना जारी है। केंद्र और राज्य सरकार के मार्गदर्शन में मनपा द्वारा 3 से 30 नवम्बर तक हर घर दस्तक की विशेष मुहिम शुरू की गई है।  मनपा स्वास्थ्य विभाग उपायुक्त दीपक झिंझाड़ ने शहर के नागरिकों से इस सर्वेक्षण कार्य में सहयोग करने की अपील किया है।

भिवंडी मनपा द्वारा आयोजित टास्क फोर्स की बैठक में बोलते उन्होंने योजना का प्रभावी तरीके से क्रियान्वयन करने व नागरिकों से सहयोग करने का आवाहन किया है। इस अवसर पर सभी प्रभागों के सहायक आयुक्त,  प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के स्वास्थ्य अधिकारी, मनपा प्रमुख वैद्यकीय अधिकारी डाक्टर कारभारी खरात, डा. उज्ज्वला बर्दापुरकर, मनपा जनसंपर्क अधिकारी मिलिंद पलसुले आदि उपस्थित थे।

कोविड टीकाकरण मुहिम नियोजन के लिए आयोजित अधिकारियों की अहम बैठक में मनपा उपायुक्त दीपक झिंझाड़ ने योजना की गतिविधियों की जानकारी देते हुए कहा कि हर घर दस्तक मुहिम केंद्र और राज्य सरकार की योजना है। योजना का मुख्य उद्देश्य घर-घर जाकर पता लगाना है कि घर में कितने लोगों को कोविड टीका लगाया गया है या नहीं। घर में जिन सदस्यों का टीकाकरण नहीं हुआ है उन्हें मनपा द्वारा संचालित टीकाकरण केंद्रों पर लाकर टीकाकरण कराया जाना बेहद जरूरी है। उपायुक्त झिंझाड नें बताया कि सरकारी दिशा निर्देश के मुताबिक़ टीकाकरण के लिए भिवंडी मनपा क्षेत्र में कवच-कुंडल मिशन और युवा स्वास्थ्य कोविड मिशन जैसी योजनाएं पहले से ही जारी हैं।  लाभप्रद योजनाओं के तहत अधिक से अधिक लोगों को कोविड टीका लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

मनपा उपायुक्त स्वास्थ्य दीपक झिंझाड़ ने जागरूक नागरिकों से शहर को कोरोना महामारी से मुक्त किए जाने में सहयोग की अपील की है। उन्होनें पावरलूम शहर भिवंडी को वैश्विक महामारी कोरोना से शतप्रतिशत मुक्त किये जाने की खातिर टीकाकरण का लाभ ले चुके तमाम लोगों से अन्य लोगों को भी कोविड टीकाकरण के लिए प्रोत्साहित व जागरूक करने का आह्वान किया है।

संबंधित पोस्ट

वसंत पंचमी पर नन्हें बच्चों ने किया सरस्वती पूजा

Aman Samachar

फुटबॉल महाराष्ट्र एक्सीलेंस सेंटर देश को विश्व स्तर पर नाम रौशन करेगा – मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे 

Aman Samachar

समाजवादी नेता व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव नहीं रहे

Aman Samachar

आ गई वह शुभ घड़ी, 5 अगस्त 2020 को राममंदिर ही नहीं एक नए युग का भी है भूमिपूजन

Admin

लोकविकास संस्था ने शुरू किया निःशुल्क आन लाईन स्पर्धा परीक्षा मार्गदर्शन सत्र 

Aman Samachar

सार्वजनिक अवकाश के दिनों में शुरू रहेंगे मनपा के कर संकलन केंद्र 

Aman Samachar
error: Content is protected !!