Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
अन्य

Gold Rate on 30 July: सोने की कीमतों में बढ़त, चांदी में आई जबरदस्त गिरावट, जानिए भाव

नई दिल्ली, पीटीआइ। घेरलू सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोने के हाजिर भाव में बढ़त और चांदी के हाजिर भाव में जबरदस्त गिरावट दर्ज की गई है। एचडीएफसी सिक्युरिटीज के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गुरुवार को सोने के भाव में 118 रुपये प्रति 10 ग्राम की तेजी आई है। इस तेजी से दिल्ली में सोने का भाव 53,860 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। सिक्युरिटीज के अनुसार, रुपये में गिरावट के चलते सोने के भाव में यह तेजी देखने को मिली है। गौरतलब है कि पिछले सत्र में बुधवार को सोना 53,742 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

वहीं, चांदी की हाजिर कीमतों में गुरुवार को जबरदस्त गिरावट दर्ज की गई है। चांदी में गुरुवार को 2,384 रुपये प्रति किलोग्राम की गिरावट आई है। इस गिरावट से चांदी का भाव 64,100 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया है। गौरतलब है कि चांदी बुधवार को 66,484 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर बंद हुई थी।

संबंधित पोस्ट

भगवान परशुराम यात्रा का ठाणे में शुक्रवार को होगा भव्य स्वागत

Aman Samachar

कोरोना से यह देश संकट में, राष्ट्रपति के बाद प्रथम महिला और कैबिनेट मंत्री वायरस से संक्रमित

Admin

स्कूल बस के इंजन में लगी आग, बड़ा हादसा टला 

Aman Samachar

विजयादशमी के अवसर पर पुलिस ने की शस्त्रों की पूजा

Aman Samachar

महिला के गले से मंगलसूत्र ले उड़े बाईक सवार

Aman Samachar

डा सचिन सिंह के अभिनन्दन समारोह में जुटे विविध क्षेत्रों के लोग

Aman Samachar
error: Content is protected !!