Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

कंज्यूमर हाउसिंग सेंटीमेंट इंडेक्स मजबूत – मैजिकब्रिक्स 

 मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ] मुद्रास्फीति के तमाम दबावों के बावजूद, खरीदारों के तगड़े भरोसे की बदौलत समूचे भारत में हाउसिंग सेंटीमेंट इंडेक्स (एचएसआई) मजबूत बना हुआ है। यह गहरा अवलोकन भारत के प्रमुख रियल एस्टेट प्लेटफॉर्म मैजिकब्रिक्स ने किया है।

       मैजिकब्रिक्स ने 11 शहरों में 4500 से अधिक ग्राहकों की प्राथमिकताओं के आधार पर, अपना प्रमुख हाउसिंग सेंटीमेंट इंडेक्स (एचएसआई) लॉन्च किया, जिसमें कुल मिलाकर 1491 का एचएसआई हासिल करने वाले भारतीय आवासीय रियल इस्टेट सेक्टर को लेकर बाजार का सकारात्मक दृष्टिकोण सामने आया है। अहमदाबाद 163 के उच्चतम एचएसआई के साथ सबसे आगे रहा, इसके बाद कोलकाता (160), गुरुग्राम (157) और हैदराबाद (156) हैं, जिसके पीछे उन्नत बुनियादी ढांचे और आगामी नई रियल एस्टेट परियोजनाओं का हाथ है।

      मैजिकब्रिक्स के सीईओ सुधीर पई के अनुसार, “भारत के रियल एस्टेट सेक्टर का वर्तमान परिदृश्य पिछले दशक में देखी गई सबसे आशाजनक स्थितियों को दर्शाता है, जिससे घर खरीदने वालों और निवेशकों के बीच राष्ट्रीय स्तर पर विश्वास पैदा हुआ है। यह भी उल्लेखनीय है कि बढ़ती हुई मांग, उपलब्ध हो रही आपूर्ति को लगातार पछाड़ रही है, जिससे स्पष्ट संकेत मिल रहे हैं कि नई इन्वेंट्री के बाजार में प्रवेश करते ही उनकी तेजी से खपत हो जाती है।”

      रिपोर्ट ने यह भी चिह्नित किया है कि मध्यम आयु वर्ग के पेशेवरों (24-35 आयु वर्ग) ने सबसे ऊंचे एचएसआई (154) का प्रदर्शन किया। इसके अलावा, 10-20 लाख रुपये की वार्षिक आय वाले उपभोक्ताओं ने 156 का एचएसआई हासिल करके, घर खरीदने की सबसे गहरी तमन्नाएं जाहिर कीं।

 

संबंधित पोस्ट

आज दुसरे दिन फिर येउर तालाब में दो लड़कों की बूबने से मृत्यु 

Aman Samachar

टॉर्क फार्मा ने “मल्टीपावर” ब्रांड के तहत अपना नवीनतम न्यूट्रास्युटिकल पेश किया

Aman Samachar

तरिकेरे कम्युनिटी ड्रिप इरीगेशन फेज II के किसानों ने ड्रिप फर्टिगेशन द्वारा फसल की उपज व आर्थिक समृद्धि को बढ़ाया

Aman Samachar

स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव पर 75 अंक की डिजाइन से देश को सलाम करेगी एनएमएमटी बसें 

Aman Samachar

 समाजरत्न पुरस्कार से डॉ. संतोष सावंत हुए सम्मानित 

Aman Samachar

घोडबंदर रोड इलाके की पानी समस्या को लेकर भाजपा आन्दोलन तेज करेगी 

Aman Samachar
error: Content is protected !!