Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

सुप्रिया लाइफसाइंस लिमिटेड ने संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान टाइगर सफारी को दिया 14 सीटर वाहन 

मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ] सुप्रिया लाइफसाइंस लिमिटेड, एक्टिव  फार्मास्युटिकल इंग्रीडिएंट्स  (एपीआई)  निर्माण की एक विश्वस्तरीय कंपनी, जिन्होंने सतीश वाघ फाउंडेशन के माध्यम से, कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (सीएसआर) के प्रति कंपनी के समर्पण से,संजय गांधी नेशनल पार्क टाइगर सफारी के लिए 14 – सीटर फोर्स वातानुकूलित अर्बानिया वाहन का उदारतापूर्वक दान दिया है।  जिसकी कीमत लगभग ₹35 लाख है।

    इस महत्वपूर्ण योगदान का उद्देश्य टाइगर सफारी में पर्यटकों  के अनुभवों को बढ़ाना है, साथ ही संरक्षण प्रयासों का समर्थन करना और स्थायी पर्यटन प्रथाओं को बढ़ावा देना है। वाहन दान के अलावा, सुप्रिया लाइफसाइंस लिमिटेड, सतीश वाघ फाउंडेशन के माध्यम से, जानवरों को गोद लेने और संरक्षण परियोजनाओं के लिए आर्थिक दान देने  सहित विभिन्न वन्यजीव संरक्षण और विकास गतिविधियों में सक्रिय रूप से शामिल  है।

      सुप्रिया लाइफसाइंस लिमिटेड के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक डॉ. सतीश वाघ ने कहा, “हम वन्यजीव संरक्षण, संवर्धन और विकास पहल के लिए गहराई से प्रतिबद्ध हैं। 14-सीटर एसी फोर्स अर्बानिया वाहन के हमारे हालि में किये गए  दान के अलावा, हमने पहले वित्त वर्ष 22-23 में 9.10 लाख रुपये में तीन जानवरों को गोद लिया है। पार्क के प्रवेश द्वार पर सूचना बोर्ड भी लगवाने का प्रयास हमने किया। हम वन्य जीवन और संरक्षण प्रथाओं के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए समर्पित हैं। सुप्रिया लाइफसाइंस  लिमिटेड से हम पर्यावरण प्रबंधन को बढ़ावा देने वाली पहलों में सक्रिय रूप से शामिल हैं। इसके पीछे का मकसद हमारी प्राकृतिक विरासत का पीढ़ी-दर-पीढ़ी संरक्षण सुनिश्चित करना है।”

      पिछले तीन वर्षों में, सतीश वाघ फाउंडेशन ने सीएसआर एक्टिविटीज  के तहत सामाजिक उत्थान और विकास के लिए 11.50 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश किया है। उनके यह उपक्रम में   शिक्षा, खेल प्रोत्साहन, स्कूलों में डिजिटाइज़ेशन  के प्रयासों और उच्च शिक्षा के लिए समर्थन इत्यादि जैसे विविध क्षेत्रों का समावेश है । सुप्रिया लाइफसाइंस लिमिटेड, फाउंडेशन के संसाधनों के साथ, वन्यजीव संरक्षण और सामुदायिक कल्याण पर अपना  प्रभाव निर्माण  करने का प्रयास करती है, जो इसके मूल मूल्यों के अनुरूप है।

      सतीश वाघ फाउंडेशन की स्थापना सुप्रिया लाइफसाइंस लिमिटेड की कॉर्पोरेट निति के प्रणालीयों  और पर्यावरण संरक्षण की स्थायी विरासत को रेखांकित करती है। सतीश वाघ फाउंडेशन के माध्यम से विविध उपक्रमों के लिए, कंपनी सकारात्मक बदलाव को बढ़ावा देने और आनेवाली  पीढ़ियों के लिए पर्यावरण की सुरक्षा करने की अपनी प्रतिबद्धता पर दृढ़ बने रहने का निश्चय करती है।

संबंधित पोस्ट

महासभा में बोलने से रोकने के खिलाफ दो नगर सेविकाओं ने आयुक्त कार्यालय के समक्ष किया प्रदर्शन 

Aman Samachar

शॉपर्स स्टॉप और जीओएटी(G.O.A.T)ब्रांड लैब्स भविष्य के विकास के लिए विशेष साझेदारी पर किए हस्ताक्षर

Aman Samachar

एगॉन लाइफ ने 99.25% दावा निपटान अनुपात किया हासिल

Aman Samachar

मराठवाड़ा ने आज़ादी की लड़ाई लड़ी, अब हमें खुशहाली के लिए लड़ना है –  प्रताप सरनाईक

Aman Samachar

सुखा प्रभावितों की आर्थिक मदद करने की ओमप्रकाश शर्मा ने की नागरिकों से अपील

Aman Samachar

कमिंस इंडिया और BITS पिलानी डिजिटल युग की निर्माण तकनीकों के लिए कमिंस कर्मचारियों को दक्षता के प्रति प्रयासरत 

Aman Samachar
error: Content is protected !!