Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

मनपा की नौ प्रभाग समितियों के चेयरमैन की पीठासीन अधिकारी व जिलाधिकारी ने की घोषणा

ठाणे ( यूनिस खान ) ठाणे मनपा की नौ प्रभाग समितियों  के चेयरमैन पद का चुनाव आज मनपा के डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर सभागृह में हुआ। ठाणे जिलाधिकारी डॉ. श्रीकृष्ण पांचाल इस चुनाव के लिए पीठासीन अधिकारी थे। इस मौके पर मनपा सचिव मनीष जोशी मौजूद थे। इस चुनाव में 8 उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए और मुंब्रा प्रभाग समिति के चेयरमैन पद के लिए चुनाव हुआ। जिसमें दीपाली भगत यह चुनाव जीत गई।

           महापौर शर्मिला पिंपलोलकर, एमएलसी रवींद्र फाटक, एमएलए राजेश मोरे, पीठासीन अधिकारी डॉ. श्रीकृष्ण पांचाल और मनपा आयुक्त सौरभ राव ने सभी नवनिर्वाचित चेयरमैनों को गुलदस्ता देकर बधाई दी और उनके आगे के कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं। इसमें एकता एकनाथ भोईर वागले प्रभाग समिति, निर्मला कांसे लोकमान्य सावरकरनगर प्रभाग समिति, मीनल मुकुंद सांखे नौपाड़ा-कोपरी प्रभाग समिति, जयश्री जेरी डेविड  वर्तकनगर प्रभाग समिति, सिद्धार्थ दिलीप ओवालेकर माजीवाड़ा-मानपाड़ा प्रभाग समिति, नारायण शंकर पवार उथलसर प्रभाग समिति, विजया मनोज लासे , कलवा प्रभाग समिति और दीपक नामदेव जाधव दिवा प्रभाग समिति के चेयरमैन के चुने गए।

        हालांकि, मुंब्रा प्रभाग समिति के चेयरमैन पद के लिए कड़ा मुकाबला था। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एमआईएमआईएम) के अंसारी नफीस अहमद मोहम्मद अनीस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार ) की दीपाली मोतीराम भगत ने अपना नॉमिनेशन पेपर फाइल किया था। इन दोनों उम्मीदवारों के बीच वोटिंग में अंसारी को 4 वोट मिले, जबकि दीपाली भगत को 10 वोट मिले। इसलिए, पीठासीन अधिकारी डॉ. श्रीकृष्ण पांचाल ने दीपाली भगत को विजेता घोषित किया।

संबंधित पोस्ट

भिवंडी में महिला व बाल विकास विभाग ने रोकवाया बाल विवाह

Aman Samachar

जिले में 15 से 25 नवंबर तक क्षय रोग अनुसंधान और जागरूकता अभियान –  डा गीता काकड़े

Aman Samachar

गोदाम का ताला तोड़कर 5 लाख रूपये का स्टील स्क्रेप चोरी

Aman Samachar

जिले में वज्रेश्वरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रथम , 11 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को प्रोत्साहन पुरस्कारों की घोषणा

Aman Samachar

विस्फोटक भरी स्कार्पियो के मालिक मनसुख हिरेन हत्या मामले में दो आरोपियों को एटीएस ने किया गिरफ्तार

Aman Samachar

प्रशासन के प्रयासों बावजूद जिले के लाखों नागरिक अभी भी कोरोना टीकाकरण से वंचित 

Aman Samachar
error: Content is protected !!