Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

85 हजार रूपये के नकली नोटों के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार 

ठाणे [ युनिस खान ] दो हजार रूपये के नकली नोट चलाने आये तीन नकली नोटों सौदागरों को गिरफ्तार कर पुलिस ने 85 लाख 48 हजार रूपये के नोट बरामद कर लिया है। नकली नोट के  मामले में   गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय ने 14 दिसंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है।

                 पुलिस उपायुक्त लक्ष्मीकांत पाटील ने बताया कि अपराध शाखा  यूनिट 5 के वरिष्ठ पुलिस विकास घोडके को नकली नोट के सौदागर के कापुर बावडी सर्कल बस स्टाप पर आने की गुप्त सूचना मिली।  जिसके आधार पर पुलिस दल ने जाल बिछाकर सचिन गंगाराम आगरे [29 ]  चिपलून , रत्नागिरी निवासी को नकली नोट के साथ अपने कब्जे में ले लिया। पूंछतांछ के बाद मंसूर हुसैन खान [45] व चंद्रकांत महादेव माने [45] कुर्ला अंधेरी रोड , साकीनाका निवासी के शामिल होने पर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।  पुलिस ने तीनों   आरोपियों  पास से 85 लाख ,48 हजार रूपये कीमत के 2000 रूपये के नकली नोट बरामद कर लिया। पुलिस ने नकली नोट छापने के उपयोग में लगाने वाला प्रिंटर ,पेपर रिम ,स्याही ,कटर ,स्केल मोबाईल ,आदि जब्त कर लिया है। आपराध शाखा की पुलिस नकली नोटों की तस्करी करने वाले गिरोह का पर्दाफास करने के लिए छानबीन कर आ रही है।

संबंधित पोस्ट

टॉर्क फार्मा के न्यूट्रास्युटिकल मल्टीपावर कैप्सूल के साथ पोषण को करें संतुलित

Aman Samachar

सफाई मित्र अमृत सम्मान से स्वास्थ्य कमचारियों को मनपा ने किया सम्मानित 

Aman Samachar

कोरोना की तीसरी लहर को रोकने के लिए राज्य सरकार हरसंभव सहयोग करेगी – एकनाथ शिंदे 

Aman Samachar

 एयरलाइंस को अगले 20 वर्षों में 1,960 नए सिंगल-आइज़ल हवाई जहाजों की आवश्यकता

Aman Samachar

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने एलआईसी म्यूचुअल फ़ंड के साथ किया करार

Aman Samachar

 जिला शासकीय अस्पताल के पुनर्विकास का संशोधित प्रस्ताव मंजूर कर पेश करने का मंत्री ने दिया निर्देश

Aman Samachar
error: Content is protected !!