Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

भिवंडी में टीकाकरण न कराने वाले तीसरी लहर में 75 प्रतिशत लोग हुए कोरोना संक्रमित

भिवंडी [ युनिस खान ] शासन व मनपा प्रशासन की लाख कोशिशों के बावजूद भी पावरलूम नगरी भिवंडी में टीकाकरण का ग्राफ ठाणे जिले में  सर्वाधिक कम है.विगत 3 माह में टीकाकरण न कराने वाले 75 फ़ीसदी लोगों को ही कोरोना का संक्रमण होने के बावजूद लोगों की आंख टीकाकरण को लेकर नहीं खुल रही है.मनपा आयुक्त सुधाकर देशमुख ने शहरवासियों से जीवन सुरक्षा की खातिर टीकाकरण अभिलंब कराए जाने की अपील की है.
         गौरतलब हो कि भिवंडी में 15 से 18 वर्ष के शिक्षित युवक भी बेहद कम संख्या में कोविड टीकाकरण कराने के लिए आगे आ रहे हैं. आश्चर्यजनक है कि जनवरी माह में 75% लोगों को टीकाकरण न कराए जाने की वजह से ही कोरोना होने का खुलासा हुआ है.मनपा सूत्रों की माने तो जनवरी महीने में 1560 लोग कोरोना संक्रमित हुए जिसमें 1039 लोगों ने टीकाकरण की एक भी खुराक नहीं ली थी. संक्रमित हुए लोगों में 69 लोगों ने प्रथम डोज एवं 276 लोगों ने दूसरी डोज ली थी.
 1560 कोरोना संक्रमित मरीजों में 1384 मरीज टीकाकरण के पात्र थे लेकिन 345 लोगों ने ही टीकाकरण कराया था. 2011 की जनगणना के अनुसार भिवंडी शहर की कुल लोकसंख्या 6 लाख 18 हजार है बावजूद शहर की वर्तमान जनसंख्या करीब 12 लाख से अधिक आंकी जाती है. भिवंडी शहर में 72% अर्थात 4 लाख 51हजार 675 नागरिकों नें प्रथम व 50% अर्थात 3 लाख 01 हजार 957 नागरिकों ने ही दूसरी डोज लिया है. शहर के 1521 नागरिकों नें बूस्टर डोज ली है.
         सबसे खास बात यह है कि स्कूल, कालेज में शिक्षा ग्रहण कर रहे 15 से 18 वर्ष आयु के युवको के टीकाकरण के लिए शासन द्वारा जोरशोर से मुहिम चलाई जा रही है. शासन के निर्देश पर मनपा प्रशासन शहर स्थित तमाम स्कूलों, कॉलेजों, में टीकाकरण कैंप लगाकर टीकाकरण के लिए युवकों को प्रोत्साहित करने में जुटा है.सूत्रों की माने तो शासन की तमाम कोशिशों के बावजूद भी शिक्षित युवा वर्ग पर टीकाकरण को लेकर कोई उत्साह नहीं देखा जा रहा है.मनपा रिकॉर्ड के अनुसार 15 से 18 वर्ष आयु के 29 हजार युवक टीकाकरण के लिए पात्र थे जिसमें 15 हजार 450 युवकों को प्रथम एवम 898 को  दूसरा टीकाकरण की डोज ही अब तक लगी है.मनपा द्वारा शहर स्थित सभी सांस्कृतिक भवनों, स्कूलों,  कॉलेजों,15 मनपा स्वास्थ्य केंद्र सहित 15 मोबाइल बैन के माध्यम से टीकाकरण की मुहिम जोरशोर से चला रही है बावजूद शहर के नागरिकों खासकर युवा वर्ग का समुचित सहयोग न मिलने से नागरिकों की जीवन सुरक्षा को लेकर मनपा अधिकारी भी खासे चिंतित है.
        मनपा आयुक्त सुधाकर देशमुख नें टीकाकरण के कम ग्राफ पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए शहरवासियों से आह्वान किया है कि स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए कोविड-19 टीकाकरण कराया जाना नितांत आवश्यक है.कोरोना का नित्य नया वेरिएंट आ रहा है.कोरोना का सामना टीकाकरण के द्वारा ही किया जा सकता है.शिक्षित युवा वर्ग को आगे आकर टीकाकरण कराना चाहिए.शासन-प्रशासन की मेहनत के साथ ही नागरिकों के सहयोग के बगैर कोरोना पर नियंत्रण होना कठिन है.

संबंधित पोस्ट

शॉपर्स स्टॉप के साथ रणनीतिक वितरण साझेदारी के माध्यम से शिसेडो भारत में अपने ब्रांड पदचिह्न का करेगा विस्तार 

Aman Samachar

भोजपुरी अभिनेता सूरज सम्राट ने हत्यारा की शूटिंग की पूरी,अगली फिल्म सोनभद्र में

Aman Samachar

महाड़ के ऐतिहासिक चावदार तालाब के लिए सभी आवश्यक उपाय किया जायेगा – एकनाथ शिंदे 

Aman Samachar

आधुनिक वित्तीय धोखाधड़ी जागरूकता के लिए बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने की कुणाल रॉय कपूर के साथ साझेदारी

Aman Samachar

फुटपाथ व उड़ानपुलों के नीचे रहने वाले बेघर , निराधार लोगों का मनपा ने शुरू किया टीकाकरण

Aman Samachar

मुलुंड के श्री केअर वृद्धाश्रम में गर्म कपडे , राशन व दवाओं का वितरण 

Aman Samachar
error: Content is protected !!