
ठाणे ( यूनिस खान ) अखिल भारतीय कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष व राज्यसभा सदस्य इमरान प्रतापगढ़ी ने अकोला से विधायक साजिद पठान को महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस के अल्पसंख्यक विभाग का चेयरमैन नियुक्त किया है। इस नियुक्ति पर उन्होंने कहा कि मुझे पूरा यक़ीन है कि आप इस ज़िम्मेदारी को बखूबी निभायेंगे और ज़मीनी स्तर पर संगठन का विस्तार करेंगे। अखिल भारतीय कांग्रेस के अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष व सांसद इमरान प्रतापगढ़ी की सिफारिश पर अखिल भारतीय कांग्रेस के महासचिव के सी वेणुगोपाल के हस्ताक्षर नियुक्ति पत्र जारी किया गया है। सांसद प्रतापगढ़ी ने विधायक पठान को नियुक्ति पत्र दिया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि काँग्रेस पार्टी की विचारधारा और राहुल गाँधी की सियासत से अल्पसंख्यक समाज को जोड़ने का काम करेंगे।


