Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

विधायक साजिद पठान प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष बने

ठाणे ( यूनिस खान ) अखिल भारतीय कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष व राज्यसभा सदस्य इमरान प्रतापगढ़ी ने अकोला से विधायक साजिद पठान को महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस के अल्पसंख्यक विभाग का चेयरमैन नियुक्त किया है। इस नियुक्ति पर उन्होंने कहा कि मुझे पूरा यक़ीन है कि आप इस ज़िम्मेदारी को बखूबी निभायेंगे और ज़मीनी स्तर पर संगठन का विस्तार करेंगे।
             अखिल भारतीय कांग्रेस के अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष व सांसद इमरान प्रतापगढ़ी की सिफारिश पर अखिल भारतीय कांग्रेस के महासचिव के सी वेणुगोपाल के हस्ताक्षर नियुक्ति पत्र जारी किया गया है। सांसद प्रतापगढ़ी ने विधायक पठान को नियुक्ति पत्र दिया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि काँग्रेस पार्टी की विचारधारा और राहुल गाँधी की सियासत से अल्पसंख्यक समाज को जोड़ने का काम करेंगे।

संबंधित पोस्ट

कोरोना से मरने वालों के आश्रितों को 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने की राकांपा ने की मांग 

Aman Samachar

 नदी में डूबकर मरने वाले 4 लोगों के परिजनों को शासन से मिली आर्थिक सहायता

Aman Samachar

सरकारी कर्मचारियों के साथ निजी प्रतिष्ठानों के कर्मचारियों को 28 दिन का वैतनिक अवकाश

Aman Samachar

डेनिस डिसूजा की स्मृति में कोरोना का नि:शुल्क टीकाकरण

Aman Samachar

लोकल ट्रेन के मोटरमैनों को राखी बांधकर महिलाओं ने मनाया रक्षाबंधन का त्यौहार

Aman Samachar

मनपा परिवहन सेवा को सक्षम बनाकर नागरिकों को दर्जेदार यात्री सेवा मुहैया कराने में गृहनिर्माण मंत्री से सहयोग की मांग

Aman Samachar
error: Content is protected !!