Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
महाराष्ट्र

किसान व मजदूर विरोधी केंद्र सरकार के निर्णय के खिलाफ इंटक ने चलाया हस्ताक्षर अभियान 

ठाणे [ युनिस खान ]  देश के अनेक राज्यों में भारी बरसात व बाढ़ से किसानों का भारी नुकसान हुआ है वहीँ केंद्र सरकार द्वारा किसानों से संबंधित 3 बिल पारित करने से किसानों पर दोहरी मार पड़ रही है। विरोधी दलों को विश्वास में न लेकर केंद्र सरकार के किसान विरोधी निर्णय से किसानों के सामने संकट मडराने लगा है।  इस आशय का उदगार व्यक्त करते हुए जिला इंटक कांग्रेस अध्यक्ष सचिन शिंदे ने कहा है कि कांग्रेस किसानों मजदूरों के साथ खडी है।
              अखिल भारतीय कांग्रेस के निर्देश व महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस के मार्गदर्शन में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की जयंती 2 अक्टोबर से केंद्र सरकार के किसान विरोधी तीनों विधेयक को बदलने व कांग्रेस सरकार की ओर से सुरक्षा देने का प्रयास शुरू है। किसान व मजदूर विरोधी क़ानून के खिलाफ कांग्रेस और इंटक कांग्रेस ने हस्ताक्षर अभियान शुरू किया है। एसटी स्टैंड के बाहर हस्ताक्षर अभियान का शुभारम्भ शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष विक्रांत चव्हाण व  प्रदेश महासचिव मनोज शिंदे , के हाथो किया गया।  इस अवसर पर कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष शेखर पाटील ,प्रदेश इंटक के उपाध्यक्ष डा. संदीप वंजारी , कांग्रेस के पूर्व नगर सेवक संजय घाडीगावकर ,महिला कांग्रेस अध्यक्षा शिल्पा सोनोने , एड. प्रभाकर थोरात ,स्वप्निल कोली ,बाबू यादव  आदि कांग्रेस व इंटक कांग्रेस के पदाधिकारी उपस्थित थे।

संबंधित पोस्ट

शील पत्रीपुल गार्डर लांचिंग के लिए 21 व 22 नवम्बर को मध्य रेल का मेगा ब्लाक ,  कल्याण – डोंबिवली के मध्य उपनगरीय रेल सेवा होगी बंद 

Aman Samachar

मूक बधिर मनपा सफाई कर्मी की पिटाई से कर्मचारियों में आक्रोश ,न्याय न मिलने पर आन्दोलन की चेतावनी 

Aman Samachar

ग्रामीण क्षेत्रों में टीकाकरण में तेजी लाएगे वैक्सीन वाहन

Aman Samachar

कोरोना मरीज मिलने वाले क्षेत्र में सूक्ष्म प्रतिबन्ध लागू , शहर में कहीं भी लाक डाउन नहीं 

Aman Samachar

आपत्ती व्यवस्थापन के नागरी संरक्षण शिबिर में युवाओं को दिया प्रशिक्षण

Aman Samachar

शहर की सडकों को स्वच्छ व खड्डा मुक्त करने का मनपा आयुक्त ने दिया निर्देश

Aman Samachar
error: Content is protected !!