Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

अजित पवार ग्रुप के युवा पदाधिकारी राकांपा-शरदचंद्र पवार पार्टी में शामिल 

ठाणे ( यूनिस खान ) ठाणे में राकांपा अजित पवार ग्रुप में दरार आने लगी है। आज अजित पवार ग्रुप के ओवला-मजीवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के युवा वर्किंग प्रेसिडेंट फिरोज शेख और ब्लॉक प्रेसिडेंट गोशफाक शेख, राकांपा-शरदचंद्र पवार पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. जितेंद्र आव्हाड और जिलाध्यक्ष मनोज प्रधान, कार्यकारी अध्यक्ष प्रकाश पाटिल की मौजूदगी में पार्टी में शामिल हो गये।
        पिछले कुछ दिनों में राकांपा-शरदचंद्र पवार पार्टी में नए सदस्य बढ़ने लगे हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद पवार की विचारधारा को मानते हुए और राष्ट्रीय महासचिव डॉ. जितेंद्र आव्हाड का नेतृत्व स्वीकार करते हुए, बड़ी संख्या में युवा पार्टी में शामिल होने लगे हैं। आज युवा ध्यक्ष अभिजीत पवार और युवा नेता वीरू वाघमारे की पहल पर अजित पवार ग्रुप से ओवला-मजीवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के युवा कार्यकारी अध्यक्ष फिरोज शेख और ब्लॉक अध्यक्ष गोशफाक शेख समेत सैकड़ों कार्यकर्ता पार्टी में शामिल हुए। डॉ. जितेंद्र आव्हाड और मनोज प्रधान ने सभी का पार्टी में स्वागत किया। इस मौके पर मथाडी सेल के अध्यक्ष सचिन पंधारे, महिला कार्यकारी अध्यक्ष फूलबानो पटेल, ओबीसी सेल की महिला अध्यक्ष मनीषा पाटिल, बिपिन गहलोत और अन्य लोग मौजूद थे।

संबंधित पोस्ट

शॉपर्स स्टॉप ने एलांते मॉल में विशेष रूप से Estée Lauder ब्रांडों के लिए लॉन्च किया नया एसएस ब्यूटी स्टोर 

Aman Samachar

पीएनबी अपने ग्राहकों को 12 दिसंबर, 2022 तक केवाईसी अपडेट के लिए किया आह्वान 

Aman Samachar

बैंक ऑफ बड़ौदा ने को-लेंडिग मैकेनिज्म के तहत हाउसिंग लोंस की सोर्सिंग और फाइनेंसिंग के लिए सेंट्रम हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड (सीएचएफएल) के साथ किया एमओयू साइन 

Aman Samachar

रिपब्लिक भारत न्यूज चैनल के संपादक अर्नव गोस्वामी की तलोजा सेन्ट्रल जेल में रवानगी , सोमवार को अगली सुनवाई उच्च न्यायालय में

Aman Samachar

महागिरी में राकांपा गटनेता नजीब मुल्ला ने किया चौक का उद्घाटन 

Aman Samachar

शायर वली शमीमी का भिवंडी में किया गया सत्कार 

Aman Samachar
error: Content is protected !!