Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजन

वाऊ सिनेमा का प्रथम वर्षगांठ समारोह में बॉलीवुड फिल्म ब्लडी इश्क का मुहूर्त

रांची [ अमन न्यूज नेटवर्क ]  झारखंड की राजधानी रांची में ओटीटी प्लेटफार्म वाऊ सिनेमा का प्रथम वर्षगांठ समारोह रविवार को होटल द रासो में धूमधाम के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर बॉलीवुड व भोजपुरी अभिनेता कुणाल सिंह,गायक व अभिनेता आलोक कुमार,अभिनेत्री प्रिया राजपूत प्रमुख रूप से शामिल हुये। वहीं हैदराबाद से कैमरामैन भास्कर डोरनाला,शशिनाथ दूबे,बनारस के डीओपी संदीप गुप्ता भी मौजूद रहें।
           इसके अतिरिक्त रांची से देवेश खान,आनंद जलान,सिराज अहमद,निगार सुल्ताना,वीणा श्री,वर्षा ऋतु,रोहित आर.के, इन्द्रजीत सिंह,ऊमी झारखंडी,कुमार गहलौत,विजय कुमार सिंह,राज अली,आसिफ़ अली,कविता होरो,पप्पू खान,मजबूल खान,डॉ. जे.सी राज,रमेश चंद्र झा,दिनेश कुमार, अभय दा सहित अन्य शामिल हुये। इस कार्यक्रम के दौरान हिन्दी फिल्म ब्लडी इश्क का मूहूर्त भी किया गया।इस फिल्म की निर्मात्री शबनम राज़ एवं लेखक निर्देशक प्रभात राज़,पटकथा संवाद लेखक पुष्पेन्द्र कुमार अनूप, गीतकार संजीव देव चौधरी एवं प्रभात राज़,अपूर्वा बनर्जी,डीओपी भास्कर डोरनाला एवं कैमरा मैन संदीप गुप्ता, पीआरओ युधिष्ठिर महतो शामिल हैं।इस फ़िल्म के मुख्य कलाकारों में संजय मौर्य,प्रिया राजपूत, आलोक कुमार,साना भट्टाचार्या,कुणाल सिंह,देवेश खान,प्रभात राज,हैरी सिंह, बिनीता राय,राहुल खन्ना, अमरजीत ग्रोवर,एसएम मेंहदी आदि हैं।
        इस वर्षगांठ के शुभ अवसर पर वाऊ सिनेमा लाईफ टाईम एचिवमेन्ट अवॉर्ड,वाऊ सिनेमा मेम्बर्स एप्रिशियशन अवॉर्ड,प्रेस मिडिया प्रोत्साहन अवॉर्ड, स्मारिका लेखन प्रोत्साहन अवार्ड,सिंगर्स प्रोत्साहन अवार्ड,,वाउ सिनेमा स्पेशल अवॉर्ड,उद्घोषक,प्रोत्साहन अवार्ड,विज्ञापनदाता प्रोत्साहन अवार्ड,मुख्य अतिथि सम्मान,विशेष अतिथि सम्मान,अतिथि प्रोत्साहन मोमेन्टो इत्यादि सम्मान का वितरण किया गया। ओटीटी प्लेटफार्म वाऊ सिनेमा आपका अपना सिनेमा घर हैं। जिसमें 30 भारतीय भाषाओं में  सम्मिलित झारखंड में बोली जाने वाली भाषाओं को नागपुरी, खोरठा,संथाली,भोजपुरी, बंगाली,नेपाली को शामिल किया गया हैं।इसके अलावा सात प्रकार के कॅन्टेंट जैसे फिल्म,वेब सीरीज,टेली फ़िल्म,सीरियल,शॉर्ट मूवी,वृतचित्र,विडियो एलबम भी रिलीज होते हैं।ओटीटी प्लेटफार्म वाऊ सिनेमा प्ले स्टोर में फ्री में उपलब्ध हैं।

संबंधित पोस्ट

केंद्र ने महाराष्ट्र को 4 लाख 35 हजार रेमडेसिविर वायल्स आपूर्ति का आदेश दिया  – मुख्यमंत्री

Aman Samachar

  एयरटेल पेमेंट्स बैंक ने लॉन्‍च किया डिजिगोल्‍ड – ग्राहकों के लिये सोने में निवेश करने का डिजिटल प्‍लेटफॉर्म

Aman Samachar

पुष्पा गणेश बोहाड़े जिला परिषद की निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित 

Aman Samachar

1 जुलाई से ‘सिंगल यूज प्लास्टिक’ पर कड़ाई से प्रतिबन्ध लागू करने का मनपा आयुक्त ने दिया निर्देश 

Aman Samachar

टायर फटने से एचपी गैस का टैंकर अटगांव के निकट रेल पटरी पर जा गिरा , जिला प्रशासन की सतर्कता से बाद हादसा टला 

Aman Samachar

बांद्रा के 48 परिवारों का जल्द ही होगा पुनर्वास 

Aman Samachar
error: Content is protected !!