
ठाणे ( यूनिस खान ) भिवंडी निजामपुर शहर मनपा और ठाणे जिला खेल विभाग के संयुक्त तत्वावधान में चैलेंज ग्राउंड पर आयोजित जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में रईस हाई स्कूल एंड जूनियर कॉलेज,भिवंडी के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 13 स्वर्ण,31रजत और 17 कांस्य सहित कुल 61 पदक हासिल किए। इस सफलता के साथ विद्यार्थियों ने विभागीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए भी क्वालीफाई किया। प्रतियोगिता में भिवंडी तालुका के 36 स्कूलों के 485 विद्यार्थियों ने अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 वर्गों में भाग लिया। सफल विद्यार्थियों को इकरा शेख, जाकिर अंसारी और मुसय्यब मोमिन ने प्रशिक्षण दिया। इस शानदार सफलता पर केएमई सोसायटी के पदाधिकारियों एवं सदस्यगण, खेल समिति के अध्यक्ष दानिश मदू, स्कूल के चेयरमैन यासर तातली, प्रधानाचार्य जियाउर-रहमान अंसारी,उपप्रधानाचार्य आमिर सिद्दीकी, सहायक मुख्याध्यापक मुखलिस मदू तथा समस्त स्टाफ ने सफल विद्यार्थियों और मार्गदर्शक शिक्षकों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


