Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

 कोरोना काल में दिवंगत सामाजिक कार्यकर्ताओं की याद में वृक्षारोपण मुहीम शुरू 

ठाणे [ युनिस खान ] दिवंगत सामाजिक कार्यकर्ताओं की याद में भाजपा स्लैम सेल की ओर कोपरी में वृक्षारोपण किया गया। मेरा प्रभाग मेरा परिवार योजना के तहत भाजपा शहर जिला अध्यक्ष व एमएलसी निरंजन डावखरे व विधायक संजय केलकर की उपस्थिति में वृक्षारोपण किया गया।  कोरोना काल में अनेक लोगों की मृत्यु हो गयी है। कोरोना संक्रमित मरीजों के उपचार के लिए आक्सीजन की कमी की समस्या से मरीजों व शासन प्रशासन को जूझना पड़ा है।  अपनों को खोने का सभी को दर्द है।  वहीँ भाजपा स्लैम सेल के अध्यक्ष कृष्णा भुजबल के कोरोना काल में मृत सामाजिक कार्यकर्ताओं की याद में वृक्षारोपण करने की योजना बनाया है।  इसी योजना के तहत दिवंगत सामाजिक कार्यकर्ताओं के नाम एक वृक्ष लगाने का संकल्प लिया है। उन्होंने विधायक डावखरे व केलकर के हाथो इसकी शुरुआत कर दी है।  जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि के निमित्त वृक्षारोपण की इस योजना के शुभारम्भ के अवसर पर वरिष्ठ नेता वीणा भाटिया , नगर सेवक संजय वाघुले , भरत चव्हाण ,  विक्रम भोईर , राजेश गाड़े , युवा मोर्चा अध्यक्ष सारंग मेढेकर , अमरीश ठाणेकर , विद्या कदम , श्रुतिका कोली , दिगंबर रंधे ,महिला संगठन प्रमुख उषा पाटील आदि उपस्थित थे।  विधायक एड डावखरे व केलकर ने भुजबल की योजना की सराहना करते हुए कहा है कि पर्यावरण संरक्षण व संवर्धन वृक्षारोपण अत्यंत आवश्यक है हमारे जीवन के लिए लिए आक्सीजन देने वाले वृक्षों का कितना महत्त्व है कोरोना काल में आक्सीजन की कमी ने यह साबित कर दिया है।  भुजबल ने कहा कि भारतीय संस्कृति में पेड़ों का काफी महत्व है वैदिक काल से पेड़ों की पूजा की जाती है। निसर्ग व मानव जीवन एक दुसरे के पूरक हैं।  आज ग्लोबल वार्मिंग ,सुखा , कम या अधिक बारिश जैसी समस्याएँ पेड़ पौधों की कमी के चलते बढ़ी हैं। हमने कोरोना काल में अनेक सामाजिक कार्यकर्ताओं को खोया है उनकी याद में एक एक वृक्ष लगाये जिससे उनकी यादों के साथ पर्यावरण की रक्षा का काम किया जा सके।  कोपरी कन्हैया नगर में किये गए वृक्षारोपण कार्यक्रम को सफल बनाने में सचिन कुटे ,शेखर निकम ,सुनील शिंदे व राजेन्द्र सावंत आदि ने योगदान किया है।

Attachments area

संबंधित पोस्ट

समाज की तरक्की के लिए शिक्षा और राजनीति में हिस्सेदारी जरुरी – मुकेश साहनी 

Aman Samachar

नागरिकों से मिलने के लिए मनपा के नगर अभियंता पहुंच से बाहर

Aman Samachar

वुमन्स वर्ल्ड बैंकिंग और बैंक ऑफ़ बड़ौदा की रिपोर्ट ने महिला जन धन ग्राहकों में बचत की प्रवृत्ति बढ़ाने के लिए ‘जन धन प्लस’ की अनुशंसा की

Aman Samachar

महाविकास आघाडी के महाराष्ट्र बंद का ठाणे शहर व जिले में मिला जुला असर 

Aman Samachar

वरिष्ठ नागरिकों व दिव्यांग व्यक्तियों के लिए आज से मोबाईल टीकाकरण शुरू

Aman Samachar

रेनॉ इंडिया एक पूर्ण विकसित हिंदी वेबसाइट लॉन्च करने वाला पहला फोर-व्हीलर ऑटोमोटिव ब्रांड बना

Aman Samachar
error: Content is protected !!