Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजन

भोजपुरी फ़िल्म मलाल का दमदार फर्स्ट लुक हुआ जारी

मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ] ऑक्सिमिन एंटरटेनमेंट के बैनर तले निर्मित भोजपुरी फ़िल्म मलाल का दमदार फर्स्ट लुक रिलीज किया गया।फर्स्ट लुक जारी होते ही सोशल मीडिया में फ़िल्म के चर्चें सुर्खियों में हैं। फर्स्ट लुक से फ़िल्म के बारे में तरह-तरह की बात की जा रहीं हैं।
          दर्शकों को फर्स्ट लुक पसंद आ रहा हैं और बेसब्री से फ़िल्म का इंतजार भी कर रहें हैं। फ़िल्म की कहानी एक युवा जोशीलें पुलिस ऑफिसर और दबंग अपराधियों के इर्द गिर्द बुनी गयी हैं।जिसमें एक्शन,रोमांस,कॉमेडी और फैमिली ड्रामा भरपूर हैं।फ़िल्म में भरपूर मनोरंजन हैं।लेकिन,दर्शकों को बॉलीवुड स्तर का अनुभव मिलेगा।मुख्य भूमिका में कृष्णा यादव एक जबरदस्त किरदार में दिखेंगे।जिसे देख दर्शकों को बॉलीवुड फिल्मों के पुलिस किरदारों की याद ताजा हो जाएगी।कृष्णा यादव,अंजली कुमारी,विनीत विशाल,प्रकाश जैस, सोनिया मिश्रा,विनोद मिश्रा,सूरज राज,संतोष कुमार चिंटू,रितेश दुबे व अन्य प्रमुख कलाकारों के अभिनय से सजी इस फ़िल्म का निर्माण बहुत ही बेहतरीन की गई।जिसमें भोजपुरी दर्शकों को एक अलग अनुभव मिलेगा।
        इस फ़िल्म से पूर्व भी ऑक्सिमिन एंटरटेनमेंट कई फिल्में बना चुकी हैं।जबकि,लगातार कई फिल्में रिलीज करने वाली हैं।इस फ़िल्म के प्रोजेक्ट डिज़ाइनर आयुष दुबे,निर्माता आनंद शुक्ला, निर्देशक संदीप द्विवेदी,संगीतकार शुभम राज़,डीओपी कुणाल जेना,प्रोडक्शन मैनेजर चंदन सिंह,एसोसिएट निर्देशक बीएल प्रजापति,अमन सिंह व कुमार मालू,एडिटर अनिल राय,कोरियोग्राफर चंचल,आर्ट डायरेक्टर मनोहर दास,गीतकार आयुष दुबे व यादव राज,प्रचारक कुमार युडी हैं।

संबंधित पोस्ट

भोजपुरी फ़िल्म सइयाँ मिलल बा 420 को मिला यू सर्टिफिकेट, जल्दी ही होगी रिलीज

Aman Samachar

सुशील गुप्ता निर्देशित वेब फ़िल्म द किलर की शूटिंग हुई पूरी, बहुत जल्द होगी रिलीज

Aman Samachar

मुंबई की तरह अब ठाणे में भी 15 दिसंबर से खुलेंगे स्कूल – महापौर  नरेश म्हस्के

Aman Samachar

कैंसर जांच एवं जागरूकता अभियान में 4490 नागरिकों की जांच में 237 संदिग्ध रोगियों का पंजीकरण 

Aman Samachar

होम लोन के लिए आवेदन करते समय इन 5 बड़ी गलतियों से बचें – नीरज धवन

Aman Samachar

महाआवास योजना के माध्यम से जिले में जरूरतमंदों को मिले गुणवत्तापूर्ण घर –  एकनाथ शिंदे

Aman Samachar
error: Content is protected !!