Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

बैंक ऑफ़ बड़ौदा द्वारा संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान में पेयजल के दो कियोस्क की भेंट

मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ] बैंक ऑफ़ बड़ौदा (बैंक) ने अपनी ESG गतिविधियों के तहत, आज मुंबई के बोरीवली में स्थित संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान में पेयजल के दो कियोस्क भेंट किए। इनमें से एक कियोस्क उद्यान के मुख्य कार्यालय में लगाया गया है, जबकि दूसरा कियोस्क संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान परिसर के अंदर बेहद लोकप्रिय कन्हेरी गुफाओं के प्रवेश द्वार पर लगाया गया है। बैंक ऑफ़ बड़ौदा के कार्यपालक निदेशक श्री ललित त्यागी ने गुड़ी पड़वा के पावन अवसर पर दोनों पेयजल कियोस्क सुविधा का उद्घाटन किया। इस अवसर पर संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान के वरिष्ठ वन-अधिकारी, धावकों का समूह और बड़ी संख्या में बैंक के कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

       पेयजल के दोनों कियोस्क उद्यान के भीतर ऐसे दो महत्वपूर्ण जगहों पर लगाए गए हैं जहां पार्क में आने वाले पर्यटकों द्वारा पेयजल सुविधा की सबसे ज़्यादा मांग की जाती है । इन दोनों कियोस्क के माध्यम से उद्यान में आने वाले पर्यटकों के साथ-साथ संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान में काम करने वाले कर्मचारियों को भी पीने के लिए शुद्ध एवं शीतल जल उपलब्ध होगा । इन दोनों कियोस्क में पीने के लिए शुद्ध पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु आरओ की सुविधा के साथ-साथ वॉटर कूलर भी लगाए गए हैं । संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान का कुल क्षेत्रफल 103 वर्ग किलोमीटर है और प्रति वर्ष 20 लाख से अधिक पर्यटक सैर-सपाटे के लिए यहां आते हैं । लगभग 20,000 लोग प्रतिदिन अपने दैनिक पास का उपयोग करते हैं और राष्ट्रीय उद्यान में सुबह की सैर के लिए आते हैं । कन्हेरी गुफाएं संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान के भीतर स्थित हैं और पार्क में कुल 109 गुफ़ाएं हैं ।

       इस अवसर पर बैंक ऑफ़ बड़ौदा के कार्यपालक निदेशक श्री ललित त्यागी ने कहा, “संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान बिल्कुल अनोखे और हरियाली से भरे रमणीय स्थल के रूप में प्रसिद्ध है । यह मुंबईवासियों के लिए एक हरा-भरा अभयारण्य है, जहां वे कुदरत की खूबसूरती और वन्य जीवन का आनंद ले सकते हैं, सैर कर सकते हैं, व्यायाम कर सकते हैं और शहर के बीचों-बीच ताज़ा हवा में सांस ले सकते हैं । बैंक ऑफ़ बड़ौदा में, हम इस देश के एक ज़िम्मेदार घटक के रूप में अपनी भूमिका को अच्छी तरह समझते हैं और संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान के साथ मिलकर लोगों को सुरक्षित और स्वच्छ पेयजल सुविधाएं उपलब्ध कराते हुए हमें अत्यंत प्रसन्नता हो रही है । खास तौर पर गर्मी के मौसम में पेयजल के कियोस्क की अहमियत काफी बढ़ जाएगी, क्योंकि इस दौरान पार्क में बच्चे, पर्यटक, ट्रैकर्स, साइकिल चालक और बुजुर्ग लोग बड़ी संख्या में मौजूद होते हैं । इसी तरह, यह हर उम्र के उन सभी लोगों के लिए एक वरदान साबित होगा जो राष्ट्रीय उद्यान में प्रतिदिन दौड़ने, साइकिल चलाने और टहलने के लिए आते हैं। बैंक ऑफ़ बड़ौदा धरती को अधिक हरा-भरा और संवहनीय बनाने की दिशा में योगदान देने हेतु प्रतिबद्ध है।

संबंधित पोस्ट

आरटीई की योजना के तहत प्रवेश न देने वाले स्कूलों की मान्यता रद्द हो – संजय केलकर 

Aman Samachar

सिडबी ने लखनऊ में राष्ट्रीय एमएसएमई अभियान दल के फ्लैगिंग-ऑफ कार्यक्रम में भाग लिया

Aman Samachar

मामूली विवाद में पीट पीटकर युवक की हत्या , पांच आरोपी गिरफ्तार 

Aman Samachar

दो देशी पिस्टल व छः जीवित कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार 

Aman Samachar

छोटा भीम फ़नस्कूल द्वारा भारत में बनाया जाएगा 

Aman Samachar

18 से 44 आयुवर्ग के लोगों के टीकाकरण के लिए प्रतिदिन शाम 5 बजे होगा आन लाईन पंजीकरण – मनपा आयुक्त 

Aman Samachar
error: Content is protected !!