Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
महाराष्ट्र

विधायक निधि से सिविल अस्पताल को मिली एम्बुलेंस का लोकार्पण

ठाणे [ युनिस खान ] कोरोना काल में नागरिकों की सुविधा के विधायक संजय केलकर की निधि मिली एम्बुलेंस का आज जिलाधिकारी कार्यलय में लोकार्पण किया गया। सिविल सर्जन को एम्बुलेंस की चाभी देकर सिविल अस्पताल के बेडे में एक और एम्बुलेंस शामिल कर दी गयी है।

                  जिलाधिकारी कार्यालय में एम्बुलेंस का लोकार्पण करते हुए विधायक केलकर ने कहा कि आज कोरोना काल में मरीजों को कभी कभी एम्बुलेंस मिलने में काफी परशानी का सामना करना पड़ता है। ऐसे समय में अपनी विधायक निधि से सिविल अस्पताल को एम्बुलेंस उपलब्ध कराने में मुझे ख़ुशी हो रही है। जिलाधिकारी राजेश नार्वेकर की उपस्थिति में एम्बुलेंस के लोकार्पण के अवसर पर जिला शल्य चिकित्सक डा. कैलाश पवार ,भाजपा शहर अध्यक्ष व एमएलसी एड. निरंजन डावखरे , नगर सेवक मनोहर डुंबरे,  नगर सेविका नम्रता कोली ,परिवहन सदस्य विकास पाटील ,राजेश गाड़े ,निलेश कोली ,विशाल वाघ आदि उपस्थित थे।  जिला शल्य चिकित्सक डा. पवार ने एम्बुलेंस उपलब्ध कराने के लिए विधायक केलकर का आभार व्यक्त किया है।

संबंधित पोस्ट

आई-बाबा सामाजिक संस्था ने किया नोटबुक वितरत 

Aman Samachar

जिले में कुपोषण मुक्ति के लिए पोषण महा अभियान 1 से 30 सितंबर तक चलेगा – पुष्पा पाटील

Aman Samachar

कोविड काल में कार्यरत सरकारी कर्मचारी बहनों के लिए भाईचारे की पहल काबिले तारीफ – शंभूराज देसाई

Aman Samachar

डायघर की एक गैरेज में आग लगने से 17 दोपहिया वाहन जलकर ख़ाक 

Aman Samachar

खाडीपार पुल पर अवैध वाहन पार्किंग से वाहन चालक झेल रहे परेशानी

Aman Samachar

कोरोना की तीसरी लाट रोकने व मृत्यु दर कम करने के मुद्दे पर विधायक नाईक ने आयुक्त के साथ की बैठक

Aman Samachar
error: Content is protected !!