Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
महाराष्ट्र

रेलवे स्टेशन पर बाहर से आने वाले यात्रियों का 24 घंटे एंटीजन टेस्ट की मांग

ठाणे [ युनिस खान ] ठाणे रेलवे स्टेशन पर चौबीस घंटे एंटीजन टेस्टिंग सेंटर शुरू कराने की मांग भाजपा नगर सेवक व गटनता संजय वाघुले ने किया है।  उन्होंने कहा है कि दुसरे प्रान्त से आने वाले यात्री ऑटो रिक्शा से शहर के विविध इलाकों में बगैर एंटीजन टेस्ट कराये जा रहे हैं। इससे कोरोना संक्रमण बढ़ने की आशंका है।
               भाजपा गटनेता वघुले ने कहा है कि मनपा की ओर से ठाणे रेलवे स्टेशन पर मुफ्त एंटीजन टेस्ट के लिए सेंटर शुरू किया गया है। जहाँ सुबह साढ़े दस बजे से शाम पांच बजे तक ही टेस्टिंग की जाती है। कई दिनों से दुसरे राज्यों से लम्बी दुरी की ट्रेने तडके आ रही हैं। उन ट्रेनों से उतरकर अनेक यात्री बगैर एंटीजन टेस्ट कराये शहर के विविध इलाकों में ऑटो रिक्शा से चले जाते है। इससे शहर में कोरोना संक्रमण बढ़ने की आशंका बढ़ने लगी है। भाजपा गटनेता वाघुले ने कोरोना संक्रमण रोकने के उद्देश्य से रेलवे स्टेशन पर एंटीजन सेंटर 24 घंटे शुरू रखने की मांग किया है।  इसी के साथ उन्होंने बगैर एंटीजन टेस्ट कराये यात्रियों को ले जाने वाले ऑटो रिक्शा चालकों के खिलाफ यातायात पुलिस से कार्रवाई करने की मांग किया है।

संबंधित पोस्ट

मुस्लिम बाहुल्य भिवंडी में मोहर्रम का त्यौहार शांतिपूर्वक संपन्न 

Aman Samachar

मकर संक्रांति के खिचडी कार्यक्रम में आदिवासी महिलाओं को कम्बल वितरित 

Aman Samachar

लोकसेवा आयोग की परीक्षा में देशमुख प्रशासनिक प्रशिक्षण संस्थान के दो प्रतियोगियों का चयन 

Aman Samachar

जवाहरबाग स्मशानभूमी का निरिक्षण कर मनपा आयुक्त ने आवश्यक कार्य पूरा कराने का दिया आदेश 

Aman Samachar

ठाणे मेट्रो मार्ग के कार्य को गति देने की सांसद ने की एमएमआरडीए आयुक्त से मांग 

Aman Samachar

विस्फोटक भरी स्कार्पियो के मालिक मनसुख हिरेन हत्या मामले में दो आरोपियों को एटीएस ने किया गिरफ्तार

Aman Samachar
error: Content is protected !!