Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
अन्यब्रेकिंग न्यूज़

वज्रेश्वरी के डिव्हाईन हाईस्कूल पर कार्रवाई की मांग ,फीस की सख्ती के विरोध में अविभावक हुए एकजुट

 भिवंडी [ एम हुसेन ] तालुका के वज्रेश्वरी के डिव्हाईन ग्रेस अंग्रेजी माध्यम स्कूल प्रशासन लॉकडाउन काल के समय भी विद्यार्थियों से फीस शुल्क वसूली के लिए निरंतर दबाव दल रहा है जिसके विरोध में कार्रवाई करने के लिए शिवसेना शाखाप्रमुख मिलिंद रोडगे ने गटशिक्षणाधिकारी से मांग की है।
           उल्लेखनीय है कि वज्रेश्वरी एवं अंबाडी क्षेत्र के मध्यमवर्गीय परिवार के विद्यार्थी उक्त स्कूल में शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं परंतु कोरोना महामारी संकट काल में अनेकों अविभावकों की नोकऱी चली गई है ,  कुछ का उद्योग व्यवसाय ठप्प हो गया हैं परिणामस्वरूप अविभावकों की आर्थिक परिस्थिति बिकट हो गई जिसकारण स्कूल विभाग ने राज्य के सभी अनुदानित,बिनाअनुदानित स्कूलों को किसी प्रकार के अतिरिक्त शुल्क न लेने संबंधी आदेश जारी किया है। इसके बावजूद  डिव्हाईन ग्रेस स्कूल की ओर से अविभावकों पर फीस का भुगतान करने के लिए दबाव डाला जाता है। इस संदर्भ में स्कूल  प्रशासन से यहां के पालको ने प्रश्न पूछा तो इस संबंध में सोमवार को पालक एवं स्कूल प्रशासन की बैठक आयोजित की गई थी।उक्त स्कूल प्रशासन पर स्कूल शिक्षा विभाग के निर्णयानुसार कार्रवाई की जाये, फीस संबधी आदेश निरस्त करके विद्यार्थियों का शैक्षणिक नुकसान न होने देने आदि प्रकार का ज्ञापन अविभावकों की ओर से स्थानीय शिवसेना शाखाप्रमुख मिलिंद रोडगे ने भिवंडी पंचायत समिति के गटशिक्षणाधिकारी को प्रस्तुत किया है।

संबंधित पोस्ट

निजीकरण के खिलाफ 72 घंटे के अनिश्चित कालीन हड़ताल की विद्युत कर्मचारी संगठनों ने दी चेतावनी 

Aman Samachar

मुन्ना बिहारी स्टारर भोजपुरी फ़िल्म अब बन्द कर दबंगई का पोस्ट प्रोडक्शन हैं जारी

Aman Samachar

छात्रों की सुरक्षा की पूरी जिम्मेदारी स्कूल प्रबंधन की है – सुसीबेन शाह

Aman Samachar

सिक्किम दुर्घटना में पांच लोगों की मृत्यु के बाद शवों का ठाणे में अंतिम संस्कार 

Aman Samachar

आर्या ग्रुप ऑफ कंपनीज ने लिया चार भोजपुरी फिल्मों का इलेक्ट्रॉनिक मीडिया राइट्स

Aman Samachar

मेट्रो वैरिकेट से ट्रेलर टकराने से चालक घायल 

Aman Samachar
error: Content is protected !!