Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

मनपा के सेन्ट्रल कोविड वाररूम में आवश्यक मनुष्यबल बढाने महापौर ने दिया आदेश

ठाणे [ युनिस खान ] कोरोना संक्रमित मरीजों को तत्काल आरोग्य सेवा उपलब्ध कराने के मनपा का सेन्ट्रल कोविड रूम गत वर्ष से चौबीस घंटे कार्यरत है।  कुछ दिनों से कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ने से वार रूम पर अधिक भार बढ़ने लगा है।  आज महापौर नरेश म्हस्के ने आज बैठक में आवश्यकतानुसार वार रूम में मनुष्यबल बढाने का प्रशासन को आदेश दिया है।

                  बैठक में उपायुक्त मुख्यालय मारुती खोडके , उपायुक्त अशोक बुरपुल्ले ,नगर अभियंता रविन्द्र खड्ताले ,उप नगर अभियंता रामदास शिंदे , सूचना व जनसंपर्क अधिकारी महेश राजदेरकर , कोविड वार रूम की कार्यकारी प्रमुख डा खुशबू टावरी आदि उपस्थित थे।  बैठक में गत १५ दिनों में कोरोना के मामले बढ़ने को लेकर चर्चा हुई। जिसमे कहा गया कि मरीज बढ़ने से उन्हें अस्पताल में बेड ,उपचार की सुविधा की जानकारी के लिए बने सेन्ट्रल वार रूम पर भी भार बढ़ा है। नागरिकों को फोन पर अस्पतालों व उपचार आदि की तत्काल जानकारी मिलना चाहिए लेकिन कभी फोन न उठाने की शिकायतें मिलती है। बैठक न वार रूम  कामकाज की समीक्षा करते हुए आवश्यक स्टाफ बढाने का महापौर म्हस्के ने आदेश दिया। वार रूम में फोन आने पर तत्काल आवश्यक जानकारी देने के लिए कर्मचारियों को योग्य मार्गदर्शन देने की बात कही गयी।

संबंधित पोस्ट

वित्त वर्ष 2021-22 के लिए ईज 4.0 सुधार सूचकांक में बैंक ऑफ़ बड़ौदा का प्रथम स्थान

Aman Samachar

स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव पर 75 अंक की डिजाइन से देश को सलाम करेगी एनएमएमटी बसें 

Aman Samachar

महामहिम राज्यपाल के हाथो डा मोहनलाल अग्रवाल कोरोना योद्धा पुरस्कार से सम्मानित

Aman Samachar

 डॉ. नेहा शाह ने टॉरेंट जीतो ठाणे हाफ मैराथन 2022 के लिये सेहत और तंदुरुस्‍ती के दिए जरूरी सुझाव

Aman Samachar

सिडबी और जन उद्यमिता के लिए वैश्विक गठबंधन (जी.ए.एम.ई) छोटे एनबीएफसी के लिए पहला समूह लॉन्च

Aman Samachar

 ठाणे व पालघर जिलों की नर्सों, डॉक्टरों, आशा कार्यकर्ताओं, पुलिस बहनों को जिजाऊ ने दिया पैठनी उपहार 

Aman Samachar
error: Content is protected !!