Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

कोविड 19 के टीकाकरण के लिए नवी मुंबई मनपा पूरी तरह सुसज्ज – अतिरिक्त आयुक्त 

नवी मुंबई [ युनिस खान ] मनपा क्षेत्र में कोविड 19 वैक्सीन देने के पहले चरण  मुंबई  ने तैयारी पूरी र ली है। आरोग्य सेवा से संबंधित नवी मुंबई मनपा व निजी अस्पताल के अधिकारी , डाक्टर ,नर्सेस , फार्मासिस्ट , कर्मचारी , आशा ,आँगनवाडी शिक्षिका , सहायक व वैद्यकीय क्षेत्र के विद्यार्थी आदि कोविड योद्धा की तरह टीकाकरण का काम करेंगे।  मनपा आयुक्त अभिजीत बांगर के मार्गदर्शन व केंद्र व राज्य सरकार के मार्गदर्शक दिशानिर्देश के अनुसार कोविड टीकाकरण के पहले चरण के लिए मनपा सुसज्ज हो गयी है।

               कोविड 19 की टीकाकरण मुहीम की तैयारी की समीक्षा के लिए मनपा मुख्यालय के विशेष समिति सभागृह में   टास्क फ़ोर्स सभा का आयोजन किया गया। इसमें अतिरिक्त आयुक्त सुजाता ढोले ने सभी संबंधितों को टीकाकरण के लिए पूरी तरह तैयार रहने का आवाहन किया। बैठक में वैद्यकीय आरोग्य अधिकारी डा. दयानंद कटके , उपायुक्त क्रांति पाटील ,सहायक आयुक्त संध्या अंबादे ,विश्व आरोग्य संगठन के प्रतिनिधि अरुण काटकर यूएनडीपी के प्रतिनिधि गौतम काम्बले ,समेत जिला टीकाकरण अधिकारी , मनपा की सभी अस्पतालों के वैद्यकीय अधिकारी वेब   संवाद के माध्यम से उपस्थित थे। बैठक में टीकाकरण के बारे में संपूर्ण तैयारी की जानकारी दी गयी।  टीकाकरण की प्रक्रिया भले ही शुरू नहीं है लेकिन इसके लिए मनपा ने सभी आवश्यक तैयारी कर लिया है। टीकाकरण शुरू होते ही पंजीकृत व्यक्ति को टीकाकरण का दिन व स्थान की जानकारी पंजीकृत मोबाईल पर मैसेज के   रूप दी जायेगी।  कोविड 19 के टीकाकरण स्थल की रचना में प्रतीक्षा कक्ष , टीकाकरण कक्ष ,व निरिक्षण कक्ष स्वतन्त्र रहेंगे। प्रत्येक पथक में 4 वैक्सीनेशन आफिसर व 1 वैक्सीनेटर आफिसर शामिल रहेगा। एक केंद्र पर प्रतिदिन 100 लोगों का टीकाकरण किया जायेगा। इस मुहीम के लिए राज्य व जिला स्तर पर प्रशिक्षण लिया गया है नवी मुंबई मनपा स्तर पर भी वैद्यकीय अधिकारीयों का 17 दिसंबर को प्रशिक्षण हुआ है। मनपा आयुक्त बांगर के निर्देश के अनुसार अपेक्षित मनुष्यबल व स्थान उपलब्ध कराने का नियोजन किया गया है।

संबंधित पोस्ट

पीएनबी में आज से हाई वैल्यू चेकों का वेरिफिकेशन अनिवार्य

Aman Samachar

अनधिकृत निर्माण के खिलाफ तोडू कार्रवाई , जिम्मेदार अधिकारीयों की जांच की उठ रही है मांग

Aman Samachar

भिवंडी में बना सामूहिक राजस्थानी घूमर नृत्य का नया कीर्तिमान

Aman Samachar

रसोई गैस दर वृद्धि के खिलाफ राकांपा महिला कार्यकर्ताओं ने चूल्हा जलाकर किया आन्दोलन

Aman Samachar

सैनी इंडिया ने यूनाइटेड स्टेट्स में 1,000 टेलीहैंडलर्स के निर्यात की उपलब्धि हासिल की

Aman Samachar

ग्राम पंचायत के औचक निरीक्षण से विकास कार्य में तेजी 

Aman Samachar
error: Content is protected !!