Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

विकास योजनाओं व इन्फ्राट्रकचर के चलते मुंब्रा बदल रहा है – डा जितेन्द्र आव्हाड 

ठाणे [ अमन न्यूज नेटवर्क ] मुंब्रा की यातायात की समस्या सुलझाने के लिए रेलवे स्टेशन तक सामानांतर कंक्रीट की सड़क का कार्य शीघ्र पूरा होगी। पानी की समस्या हल करने के लिए 27 करोड़ रूपये की लागत से टैंक का काम शुरू है। इस आशय की जानकारी पूर्व मंत्री व स्थानीय विधायक डा जितेन्द्र आव्हाड ने पत्रकार सम्मेलन में दी है। उन्होंने अपने विधायक कार्यकाल में हुए विकास कार्यों का लेखाजोखा देने हुए कहा कि वर्ष 2009 के पहले और उसके बाद का मुंब्रा लोगों के नजर के सामने है।

      विधायक डा आव्हाड ने कहा कि खुदा की मर्जी मेरे हाथों से मुंब्रा में निजी जमीन पर कब्रस्तान शुरू कराया जिसमें कोरोना काल में मुंब्रा और आसपास के शहरों के लोगों की मय्यत के दफ़न की सुविधा मिली। अब तक इस कब्रस्तान में 4500 मय्यत दफनाई गयी है। उन्होंने बताया की मुंब्रा में लायब्रेरी का काम शुरू है।  सड़क का निर्माण शुरू है जिससे में रोड की यातायात दोनों सडकों पर बंटने से यातायात समस्या कम होगी। नागरिक सुविधा मुहैया कराने के लिए मनपा से 5 – 6 भूखंड लेने का प्रयास है। छः माह में स्कूल , टीएमटी बस डिपो ,का काम शुरू किया जाने वाला है। उन्होंने कहा कि उर्दू घर , स्लाटर हाउस की जानकारी 20 मार्च तक देंगे। उर्दू घर के उपरी मंजिल पर हाजियों के लिए सुविधा उपलब्ध करायी जायेगी।  मुंब्रा कौसा के लोगों को शादी व अन्य कार्यक्रम के लिए सुविधाजनक और अच्छी जगह में सर्व सुविधा संपन्न हाल का भूमिपूजन करेंगे। अस्पताल के निजीकरण की चर्चा है जिसका खुलाशा करते हुए उन्होंने कहा कि निजीकरण के बावजूद लोगों को सरकारी खर्च पर उपचार की सुविधा मिलेगी।
         उन्होंने कहा कि कोरोना काल में लोगों को खाना और दवा , इंजेक्शन की सुविधा उपलब्ध करायी गयी। आयसीयु व वेंटिलेटर की सुविधा के साथ 18 करोड़ रूपये की लागत से अस्पताल की सुविधा उपलब्ध कराया। मैं और मेरे कई कार्यकर्ता कोरोना पोजिटिव हुए लेकिन हमने लोगों की मदद जारी रखा। राकांपा प्रमुख शरद पवार और मुंब्रा के लोगों ने मुझे अवसर दिया ,आज मुंब्रा में विकास की गंगा बह रही है। यहाँ बन रही चौपाटी और इन्फ्राट्रकचर के चलते 1800 रूपये वर्ग फुट में बिकने वाला घर 6000 रूपये वर्ग फुट में बिक रहा है।

संबंधित पोस्ट

 चोरी के उद्देश्य से कंटेनर चालक की हत्या मामले में नाबालिग समेत शातिर अपराधी गिरफ्तार

Aman Samachar

छोटे विक्रेताओं को मिलेगा थोक बाजार का मंच

Aman Samachar

गीता जयंती पर श्रीमद्भगवद्गीता रथयात्रा एवं कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल

Aman Samachar

कार्यालय के अधिकारीयों के कोरोना पॉजिटिव होने पर मुख्यमंत्री योगी हुए आयसोलेट

Aman Samachar

रिंग मेट्रो को लेकर सरकार का बड़ा फैसला , कलवा-मुंब्रा-दिवा के विस्तार को मिली तेज़ी एड निरंजन डावखरे 

Aman Samachar

पालघर में कम समय में कोरोना वैक्सीनेशन 2 लाख के पार – जिलाधिकारी

Aman Samachar
error: Content is protected !!