Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

एसटी वर्कर्स कांग्रेस ठाणे विभाग के अध्यक्ष बने सचिन शिंदे

ठाणे [ युनिस खान ] महाराष्ट्र एसटी वर्कर्स कांग्रेस इंटक के ठाणे विभाग के अध्यक्ष पद पर सचिन शिंदे को चुन लिया गया है। पूर्व में अध्यक्ष रहे कांग्रेस नेता   बालकृष्ण पुर्नेकर की सड़क दुर्घटना में निधन से रिक्त स्थान पर उनके सहयोगी रहे शिंदे की नियुक्ति पर एसटी कामगार व कांग्रेस नेताओं ने स्वागत किया है।

                  एसटी वर्कर्स कांग्रेस इंटक के ठाणे विभाग के अध्यक्ष रहे पुर्नेकर के साथ शिंदे के काम करने का अनुभव रहा।  पुर्नेकर के निधन के बाद अध्यक्ष पद रिक्त था। बैठक में ठाणे विभाग के कार्याध्यक्ष शामराव भोईर ने अध्यक्ष पद के लिए शिंदे के नाम का प्रस्ताव रखा। ठाणे विभाग के विविध डिपो से आये पदाधिकारियों ने प्रस्ताव का समर्थन करते हुए अपनी स्वीकृति दे दिया। शिंदे इंटक कांग्रेस के जिला अध्यक्ष होने नाते यूनियन का कार्य कर रहे थे। शिंदे अध्यक्ष चुने जाने पर कहा कि इंटक के अध्यक्ष जयप्रकाश छाजेड और एसटी कर्मचारियों ने मेरे ऊपर जो विश्वास दिखाया है मैं उनकी उम्मीदों पर खरा उतरने का हर संभव प्रयास करूँगा। सचिन शिंदे के अध्यक्ष चुने जाने पर ठाणे शहर कांग्रेस अध्यक्ष एड. विक्रांत चव्हाण , महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस के महासचिव मनोज शिंदे इ स्वागत किया है।

संबंधित पोस्ट

नेटाफिम एग्रीकल्चरल फाइनेंसिंग एजेंसी (NAFA) ने इक्विटी और ECB के माध्यम से 50 मिलियन डॉलर जुटाए

Aman Samachar

एसर ने बैक्‍टीरिया से मुक्‍त स्‍वस्‍थ वातावरण के लिए लॉन्‍च किया ओज़ोन एंटीबैक्‍टीरियल सैनेटाइज़र  

Aman Samachar

आवास परिजनाओं में आगामी 25 वषों की आवश्यताओं को ध्यान में रखकर काम करे – अजीत पवार 

Aman Samachar

छत्रपति शिवाजी महाराज के विचारों को लेकर लोगों को ध्यान में रखकर कम करें – रंजीत यादव

Aman Samachar

भिवंडी में बना सामूहिक राजस्थानी घूमर नृत्य का नया कीर्तिमान

Aman Samachar

अलग अलग सड़क दुर्घटना में दो राहगीरों की मौत 

Aman Samachar
error: Content is protected !!