Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
अपराधब्रेकिंग न्यूज़

बगल के गाले से ज्वेलर्स की दुकान में सेंध लगाकर सवा तीन करोड की चोरी 

ठाणे [ इमरान खान ] ज्वेलर्स की दुकान में बगल की दुकान से सेंध लगाकर करीब सवा तीन करोड़ रूपये कीमत के सोने चांदी के जेवरात लेकर आज्ञात चोर चम्पत हो गए है। फल की दुकान चलाने के बहाने बगल का गाला लेकर पूर्व नियोजित तरीके से सेंधमारी की घटना सामने आई है। शनिवार रात हुई सेंधमारी की घटना की सुबह जानकारी मिलते ही पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गयी है।

                  मिली जानकारी के अनुसार वर्तक नगर ,शिवाई नगर की वीरमाता गोल्ड ज्वेलर्स नामक दूकान है। दूकान के बगल की फल की दूकान से बीच की दीवार में सेंध लगाकर ज्वेलर्स की दूकान में चोर अन्दर धुस गए। गैस कटर से तिजोरी को काटकर उसमें रखे ढाई किलो सोने व 30 किलो चांदी के जेवरात लेकर चोर चम्पत हो गये है। ज्वेलर्स मुकेश चौधरी ने बताया कि  हम शनिवार की रात दूकान बंद कर गए और आज सुबह खोलने पर सामान तितर बितर हुआ था। तिजोरी कटी और 30 किलो चांदी व 2 किलो 500 ग्राम सोने के जेवरात गायब थे। मेरी दूकान के बगल के गाला 28000 रूपये मासिक किराए पर गाला मालिक ने फल बेचने वाले की करेब दो माह पहले दिया था। जिसका एग्रीमेंट नहीं होने की बात किया तो संदीप सावंत ने कहा कि तुम चिंता मत करो एग्रीमेंट का पेपर बना लेंगे। शनिवार की रात 2 से 3 बजे के मध्य चोरी होने का अनुमान लगाया गया है। कोई भी घर व दुकान किराये पर देने के लिए किरायेदार के फोटो पहचान व प्रमाण के साथ एग्रीमेंट करने आवश्यक होने के बावजूद बगैर प्रमाण लिए गाला देने के चलते इतनी बड़ी सेंधमारी की घटना हुई है। सेंधमारी करने वाले पहले दूकान की रेकी किये इसके बाद बगल का गाला अधिक किराये पर लेकर दो माह फल की दुकान चलाने का दिखवा किया।  मौका मिलते ही ज्वेलर्स की दुकान में पूर्व नियोजित तरीके से चोरी कर फरार हो गए हैं। इसके पहले नवी मुंबई और दिल्ली में सुरंग लगाकर चोरी की घटनाएं हुई हैं।  वर्तक नगर पुलिस ने सेंधमारी का मामला दर्ज कर आरोपियों की धरपकड़  लिए खोजबीन शुरू र दिया है।

संबंधित पोस्ट

इमार्टिकस लर्निंग: डेटा साइंस और एनालिटिक्स प्रोग्राम का 200वाँ बैच शुरू किया

Aman Samachar

पीएनबी को 586 करोड़ रूपये का मुनाफा

Aman Samachar

मनपा स्कूल के  छात्रों को 15 जून से पहले किताबें मिल जानी चाहिए – अभिजीत बांगर 

Aman Samachar

सड़क पर एक भी गलती परिवार की ज़िंदगी बर्बाद कर सकती है-  प्रताप सरनाइक

Aman Samachar

संशोधित NEET UG 2024 के पाठ्यक्रम की नयी शुरुआत: आकाश बायजूस की विशेषज्ञ मार्गदर्शन

Aman Samachar

अनधिकृत वाहन पार्किंग व अतिक्रमण कर यातायात बाधित करने वालों के खिलाफ राकांपा ने की कार्रवाई की मांग 

Aman Samachar
error: Content is protected !!