Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़हलचल

भिवंडी में बना सामूहिक राजस्थानी घूमर नृत्य का नया कीर्तिमान

ठाणे [ अमन न्यूज नेटवर्क ] राजस्थानी महिला मंडल, भिवंडी और इंटरनेशनल मारवाड़ी फेडरेशन के संयुक्त तत्वावधान में महाराष्ट्र दिवस पर 1 मई को भिवंडी के ऑल सेंट्स हाईस्कूल के मैदान में आयोजित किए गए भव्य सामूहिक घूमर महोत्सव – 2022  में नया कीर्तिमान रचा गया। भिवंडी समेत कल्याण, डोंबिवली, शहाड, मुरबाड, अंबरनाथ, कर्जत, पनवेल, ठाणे, मुलुंड, घाटकोपर, भाईंदर, मीरा रोड व्ए आसपास की अन्य जगहों से आई हुई करीब 4000 युवतियों-महिलाओं ने एक साथ रिले घूमर नृत्य करते हुए इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स व एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में कीर्तिमान दर्ज किया।
           वीरशिरोमणि महाराणा प्रताप व शौर्य-शिखरपुरुष छत्रपति शिवाजी महाराज की पावन स्मृति को नमन करने के उद्देश्य से ठाणे, मुंबई सहित राज्य भर के प्रवासी राजस्थानियों तथा महाराष्ट्रीयनों में संबंध प्रगाढ़ करने के लिए महाराष्ट्र दिवस के अवसर पर आयोजित इस महोत्सव के संयोजक फेडरेशन की अध्यक्षा श्रीमती सुमन अग्रवाल, सचिव पिंटू कुमावत, मंडल की अध्यक्षा प्रेमा राठी व संगठन मंत्री कल्पना शर्मा थे। भिवंडी की महापौर प्रतिभा विलास पाटिल ने इस विहंगम कार्यक्रम का दीप प्रज्जवलन कर उद्घाटन किया। कार्यक्रम में केंद्रीय पंचायत राज राज्यमंत्री कपिल पाटिल,भाईंदर की विधायक गीता जैन, वरिष्ठ समाजसेविका मंजू लोढ़ा, भिवंडी भाजपा अध्यक्ष संतोष शेट्टी, शशिलता शेट्टी, मीनल कपिल पाटिल, गोपाल ठाकुर आदि मान्यवर बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित थे।
         संतभूमि महाराष्ट्र की पावन धरा पर आयोजित राजस्थानी समाज के इस गौरवशाली कार्यक्रम में प्रतिभागियों के तौर पर राजस्थानी समाज की महिलाओं-युवतियों सहित महाराष्ट्रीयन, पंजाबी, सिंधी, गुजराती व अन्य भाषाई-प्रांतीय समूह भी शरीक थे, जिससे कुल मिलाकर यहां मिनी भारत की तरह अनेकता में एकता का रंग तो देखने को मिला ही, नारी शक्ति का विराट स्वरूप भी साकार हुआ। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए मंडल की उपाध्यक्षा निर्मला हेडा, सचिव रक्षा करवा, कोषाध्यक्षा मंगला सोमानी व अन्य पदाधिकारियों सहित विविध क्षेत्रों के कई नेताओं तथा अनेक संगठनों ने विशेष सहयोग प्रदान किया। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट वितरित किए गए। कोरोनाकाल के 2 साल के अंतराल के बाद आयोजित इस कार्यक्रम को लेकर सभी में जबर्दस्त उत्सुकता व स्फूर्ति देखी गई।

संबंधित पोस्ट

 जी. एम.मोमिन कॉलेज के एम.ए.फाइनल के छात्रों की समारोह पूर्वक हुई विदाई 

Aman Samachar

मुंबई की तर्ज पर ठाणे व पालघर समेत कोकण बेल्ट में होना कोलीवाड़ों का पुनर्विकास

Aman Samachar

मेट्रो 4 के कार्यों का निरीक्षण कर मानसून पूर्व सड़क का कार्य पूरा कराने का नगर विकास मंत्री ने दिए निर्देश

Aman Samachar

अतिधोखादायक इमारतों में रहने वाले परिवारों को स्थानांतरित करने का नगर विकास मंत्री ने दिया निर्देश

Aman Samachar

जिप के लोकनिर्माण व आरोग्य सभापति ने कोरोना मरीजों के लिए मानधन व भत्ता खर्च करने का दिया पत्र 

Aman Samachar

भिवंडी भूषण स्व.पवार की 82 वीं जयंती पर मेगा स्वास्थ्य व रक्तदान शिविर

Aman Samachar
error: Content is protected !!