Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

एसर ने बैक्‍टीरिया से मुक्‍त स्‍वस्‍थ वातावरण के लिए लॉन्‍च किया ओज़ोन एंटीबैक्‍टीरियल सैनेटाइज़र  

 मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ] प्रमुख उपभोक्‍ता तकनीक ब्राण्‍ड एसर ने आज ओज़ोन एंटीबैक्‍टीरियल सैनेटाइज़र की पेशकश की है। इसके ओज़ोनेटेड पानी में तेज एंटीबैक्‍टीरियल शक्ति है। इसे हम सफाई के लिये रोजाना इस्‍तेमाल कर सकते हैं और चीजों को स्‍टरलाइज करने के साथ ही उन्‍हें ताजा, स्‍वस्‍थ और बैक्‍टीरिया से मुक्‍त रख सकते हैं। नया विकसित और “इंस्‍टैन्‍ट ओज़ोन जनरेशन टेक्‍नोलॉजी’’ के खास पेटेंट वाला सैनेटाइज़र ओज़ोन को पानी में तुरंत घोलेगा, जिससे खाद्य पदार्थों की सतह से 75% कीटनाशक हट जाते हैं और उनकी शेल्‍फ लाइफ 2 से 3 गुना बढ़ जाती है।
इस लॉन्‍च पर एसर इंडिया में मार्केटिंग के प्रमुख सूरज बालाकृष्‍णन ने कहा, “एसर में हमारा मिशन है लोगों के जीवन को बेहतर और ज्‍यादा स्‍वस्‍थ बनाना। मौजूदा महामारी को देखते हुए हमारा लक्ष्‍य ऐसे उत्‍पाद लाने का है, जो एक सुरक्षित वातावरण निर्मित करें, क्‍योंकि यह पहले से कहीं ज्‍यादा जरूरी है। ओज़ोन एंटीबैक्‍टीरियल सैनेटाइज़र के साथ हमारा मानना है कि अत्‍याधुनिक तकनीक हमारे ग्राहकों को ओज़ोनेटेड पानी की शक्ति का इस्‍तेमाल कर स्‍वच्‍छ और बैक्‍टीरिया से मुक्‍त वातावरण देगी और उनके परिवार तथा प्रियजनों को हर समय सुरक्षित और स्‍वस्‍थ रखेगी।”
इस सरल और इस्‍तेमाल में आसान उत्‍पाद को किसी भी साधारण नल पर लगाया जा सकता है और फिर यह ओज़ोनेटेड पानी बनाता है, जिसका इस्‍तेमाल ताजे खाद्य पदार्थों, बर्तनों और सतहों, आदि को साफ करने के लिये किया जा सकता है। ओज़ोन एंटीबैक्‍टीरियल सैनेटाइज़र का पानी आपके पालतू जानवरों को आमतौर पर दिखने वाली बीमारियाँ जैसे जीवाणु संक्रमण, फफूंद संक्रमण, परजीवी और एलर्जी भी दूर करता है। रिडक्‍शन की प्रक्रिया में पानी जीवाणुरहित, गंधरहित, रंगरहित और संरक्षित होता है। यह ओज़ोनेटेड पानी एफडीए से स्‍वीकृत है, खासतौर से इसका उपयोगखाद्य एवं पेय उद्योग में  होता है और बोतलों तथा बर्तनों को स्‍टरलाइल करने में भी इसका इस्‍तेमाल किया जा सकता है।

  • कीमत और उपलब्‍धता
  • एसर ओज़ोन एंटीबैक्‍टीरियल सैनेटाइज़र कंपनी के ऑनलाइन स्‍टोर और अमेज़न तथा फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकता है। यह 16,999 रूपये के शुरूआती मूल्‍य पर देशभर में एसर के एक्‍सक्‍लूसिव रिटेल स्‍टोर्स पर भी उपलब्‍ध होगा।

संबंधित पोस्ट

ग्राम सभा भावलपुर के भावी प्रधान प्रदीप कुमार मौर्य (मन्नी) तैयारी में जुटे

Aman Samachar

ठाणे रेलवे स्टेशन पर टिकट बुकिंग काउंटर बढ़ाने की मांग 

Aman Samachar

ठाणे प्रापर्टी प्रदर्शनी 2024 का उदघाटन 16 फरवरी को ठाणे में ,घर खरीदने वालों को सुनहरा अवसर

Aman Samachar

इस रक्षाबंधन पर अपने भाई-बहनों को गिफ्ट देने के लिए टॉप 5 इलेक्ट्रिक स्कूटर्स

Aman Samachar

बिजली उपभोक्ताओं को 31 दिसंबर से पूर्व विलासराव देशमुख अभय योजना का लाभ उठाने का अवसर 

Aman Samachar

बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने महत्वपूर्ण योगदान देने वाले नागरिकों को सम्मानित कर मनाया 115वां स्थापना दिवस 

Aman Samachar
error: Content is protected !!