Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

पानी के आभाव में सूख रहे वृक्षों की सिंचाई कर हरियाली लाने का प्रयास 

ठाणे [युनिस खान ] उपवन तालाब के पालायदेवी मंदिर इलाके में पानी के आभाव में सूख रहे वृक्षों की सिंचाई कर रुद्र प्रतिष्ठान व संस्कार एज्युकेशनल एण्ड चेरिटेबल ट्रस्ट के कार्यकर्ताओं ने हरियाली लाने का प्रयास किया।  संस्था के द्वारा 116 वां वृक्षारोपण अभियान के तहत परिश्रम करने वाले कार्यकर्ताओं व बच्चों का अध्यक्ष विनय कुमार सिंह ने आभार व्यक्त किया।
              उन्होंने बताया कि संस्था द्वारा लगाए गए 100 से अधिक वृक्षों को मानव श्रंखला बनाकर पानी दिया गया। वृक्षों के आस पास थाला बना कर सभी वृक्षों की सुरक्षा का उपाय किया गया। उन्होंने ने सभी वृक्षारोपण करने वाले संस्थाओं व नागरिकों को वृक्षारोपण करने का आग्रह करते हुए यह संदेश दिया कि वृक्ष लगाने से ज्यादा आवश्यक है। उन्हें अपने परिवार का सदस्य समझकर देखभाल करना व उनकी वृद्धि के लिए समय समय पर पानी व खाद देना आवश्यक है। कार्यक्रम में सिद्धार्थ कांबले, प्रशांत दलाई, विशाल टेमकर, सूरज राजभर, रोहित सिंह, सुधांशू विसोइ, शालिनि चौहान, मनीष सिंह, धर्मेंद्र विश्वकर्मा, रवि पंडित व अन्य लोगों  ने अपना सहयोग देते हुए श्रमदान किया।

संबंधित पोस्ट

मोटोरोला ने लॉन्च किया एज 40 – आइपी 68 अंडरवाटर प्रोटेक्‍शन

Aman Samachar

ठाणे मनपा क्षेत्र में इलेक्ट्रिक बस चलाने की परिवहन सदस्य ने मुख्यमंत्री से की मांग

Aman Samachar

जलापूर्ति विभाग में इंजीनियरों के वेतन में अंतर दूर होगा- संजय केलकर 

Aman Samachar

विशेष मुहिम में 158 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक ज़ब्त कर मनपा ने वसूले 1.55 लाख रुपये जुर्माना

Aman Samachar

पडघा जिला परिषद गट की महिला सदस्या ने दी भूखहड़ताल की चेतावनी 

Aman Samachar

घोडबंदर रोड के एक्सप्रेस इन होटल के 21 कर्मचारियों को कोरोना संक्रमित होने पर मनपा ने लगाया सील

Aman Samachar
error: Content is protected !!