Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

पानी के आभाव में सूख रहे वृक्षों की सिंचाई कर हरियाली लाने का प्रयास 

ठाणे [युनिस खान ] उपवन तालाब के पालायदेवी मंदिर इलाके में पानी के आभाव में सूख रहे वृक्षों की सिंचाई कर रुद्र प्रतिष्ठान व संस्कार एज्युकेशनल एण्ड चेरिटेबल ट्रस्ट के कार्यकर्ताओं ने हरियाली लाने का प्रयास किया।  संस्था के द्वारा 116 वां वृक्षारोपण अभियान के तहत परिश्रम करने वाले कार्यकर्ताओं व बच्चों का अध्यक्ष विनय कुमार सिंह ने आभार व्यक्त किया।
              उन्होंने बताया कि संस्था द्वारा लगाए गए 100 से अधिक वृक्षों को मानव श्रंखला बनाकर पानी दिया गया। वृक्षों के आस पास थाला बना कर सभी वृक्षों की सुरक्षा का उपाय किया गया। उन्होंने ने सभी वृक्षारोपण करने वाले संस्थाओं व नागरिकों को वृक्षारोपण करने का आग्रह करते हुए यह संदेश दिया कि वृक्ष लगाने से ज्यादा आवश्यक है। उन्हें अपने परिवार का सदस्य समझकर देखभाल करना व उनकी वृद्धि के लिए समय समय पर पानी व खाद देना आवश्यक है। कार्यक्रम में सिद्धार्थ कांबले, प्रशांत दलाई, विशाल टेमकर, सूरज राजभर, रोहित सिंह, सुधांशू विसोइ, शालिनि चौहान, मनीष सिंह, धर्मेंद्र विश्वकर्मा, रवि पंडित व अन्य लोगों  ने अपना सहयोग देते हुए श्रमदान किया।

संबंधित पोस्ट

राज्य के गृहमंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर जिलाधिकारी कार्यालय पर भाजपा ने किया आन्दोलन 

Aman Samachar

अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए सरकार देगी 2 लाख रूपये का अनुदान

Aman Samachar

डॉ. अग्रवाल्स आई हॉस्पिटल द्वारा कल्याण में पहला अत्याधुनिक नेत्र अस्पताल शुरू

Aman Samachar

नफरत फैलाने वाला बयान देने के मामले विधायक भोईर पर कब होगी कार्रवाई – डा जितेन्द्र आव्हाड 

Aman Samachar

टीकाकरण के साथ आरटीपीसीआर व एंटीजन टेस्ट बढ़ाने का आयुक्त ने दिए निर्देश

Aman Samachar

काल्हेर-कशेली में इमारतों के खिलाफ कार्रवाई करने आये अधिकारियों पर भीड़ ने किया हमला 

Aman Samachar
error: Content is protected !!