Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

पडघा जिला परिषद गट की महिला सदस्या ने दी भूखहड़ताल की चेतावनी 

  भिवंडी [ एम हुसैन ] ग्राम पंचायत को कर्ज देने के लिए जिला परिषद के अध्यक्ष व मुख्य कार्यकारी अधिकारी पर टालमटोल का आरोप लागते हुए जिला परिषद  सदस्या श्रेया श्रीकांत गायकर ने भूखहड़ताल करने की चेतावनी दिया है।

        गौरतलब है कि श्रेया गायकर  भिवंडी के पडघा जिला परिषद गट से जिला परिषद की   सदस्या हैं इनके मतदार क्षेत्र में आने वाले कुरुंद ग्रामपंचायत के विकास कार्य हेतु ग्राम पंचायत ने भिवंडी पंचायत समिती से एक करोड रुपये कर्ज की मांग की है। पंचायत समिति द्वारा उक्त  प्रस्ताव अंतिम मंजुरी के लिए ठाणे जिला परिषद के पास भेजा है । उक्त कर्ज के संदर्भ में 6 जुलाई 2020 को जिला परिषद के सर्वसाधारण सभा में भी मंजुरी मिली है। इसके बावजूद   जिला परिषद प्रशासन कुरुंद ग्रामपंचायत के लिए कर्ज मंजूर करने में टालमटोल कर रहा है, जो केवल राजकीय दबाव के कारण जिला परिषद की अध्यक्षा व अधिकाऱियों द्वारा ग्राम पंचायत को कर्ज उपलब्ध कराने मे टालमटोल की जा रही है। इस प्रकार का आरोप गायकर ने प्रस्तुत ज्ञापन द्वारा किया है। ग्रामपंचायत को कर्ज उपलब्ध नहीं किया गया है जिसके चलते ग्राम पंचायत के विकास कार्य बाधित हो रहा है। जिला परिषद के विरोध में सोमवार को ठाणे जिला परिषद कार्यालय के सामने उपोषण करने की चेतावनी जि.प. सदस्या श्रेया गायकर ने अपने ज्ञापन के माध्यम से दी है।

संबंधित पोस्ट

कई पूर्व नगर सेवा व कार्यकर्ता राकांपा अजीत पवार गुट में शामिल

Aman Samachar

जय परशुराम सेना ने दिवाली से सदस्यता अभियान शुरू करने की घोषणा की 

Aman Samachar

लोकसभा चुनाव में रामभुआल और लक्ष्मीकांत निषाद की जीत पर मनाई ख़ुशी

Aman Samachar

एसटीपी टैंक में गिरने से 23 वर्षीय व्यक्ति की मृत्यु 

Aman Samachar

कैंसर अस्पताल के साथ त्रिमंदिर बनने से दवा और दुआ दोनों एक जगह मिलेगी – एकनाथ शिंदे 

Aman Samachar

एच एस सी में रईस जूनियर कालेज का शानदार परीक्षाफल 

Aman Samachar
error: Content is protected !!