Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
महाराष्ट्र

ठाणे मनपा क्षेत्र में इलेक्ट्रिक बस चलाने की परिवहन सदस्य ने मुख्यमंत्री से की मांग

ठाणे [ युनिस खान] मनपा क्षेत्र में वायु प्रदुषण कम करने के उद्देश्य से शहर व नगर में  इलेक्ट्रिक बस चलाने की मांग परिवहन सदस्य शमीम खान ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से किया है।  उन्होंने इस आशय का पत्र राज्य के गृह निर्माण मंत्री डा. जितेन्द्र आव्हाड के माध्यम से दिया है। मनपा परिवहन सदस्य शमीम खान ने मुख्यमंत्री ठाकरे व परिवहन मंत्री अनिल परब के नाम दिए पत्र में कहा है कि ठाणे , कलवा ,मुंब्रा ,दिवा आदि इलाके में वाहनों की   संख्या तेजी से बढ़ रही है।  वाहनों में वृद्धि का प्रमाण भी बढ़ रहा है। पर्यावरण संरक्षण व संवर्धन के उद्देश्य से इलेक्ट्रिक वाहन समय की मांग बन चुका है। उन्होंने कहा है कि वायु प्रदुषण रोकने के लिए मनपा परिवहन सेवा में अधिक से अधिक इलेक्ट्रिक बस  आवश्यकता है। इलेक्ट्रिक बस चलाने  वाहनों से होने वाले वायु प्रदुषण को कम करने के साथ ही निजी वाहनों की संख्या में कमी लाने का प्रयास किया जा सकता है। परिवहन सदस्य खान ने अपने पत्र में कहा है कि केंद्र सरकार से 50 इलेक्ट्रिक बस के लिए केंद्र सरकार से प्रयास कर उपलब्ध कराने की मांग किया है। शमीम खान ने इलेक्ट्रिक बस उपलब्ध कराने के लिए मुख्यमंत्री ठाकरे , परिवहन मंत्री  परब व ठाणे मनपा आयुक्त डा. विपिन शर्मा को पत्र देकर पहले ही मांग किया है।  आज उन्होंने से गृह निर्माण मंत्री डा. आव्हाड को पत्र दिया है।  डा. आव्हाड ने राज्य सरकार की ओर उनकी मांग पूरा कराने का आश्वासन दिया है।

संबंधित पोस्ट

रेड लाईट एरिया में मनपा ने जनजागरण के साथ शुरू किया विशेष टीकाकरण मुहीम 

Aman Samachar

सरपंच अरविन्द मिरकुटे के हाथो समाजसेवी राजेश गुप्ता का सत्कार

Aman Samachar

पीट पीटकर युवक की हत्या करने वाले 15 आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार 

Aman Samachar

हर घर तिरंगा’ पहल के तहत तिरंगा रैली में साइकिल प्रेमियों ने दिया देशभक्ति का संदेश

Aman Samachar

सौ करोड़ रूपये के भूखंड घोटाला का आरोप लगाते हुए कांग्रेस नेता ने की कार्रवाई की मांग

Aman Samachar

गड्ढों को भरने के लिए युद्ध स्तर पर अभियान शुरू करने की भाजपा ने की मांग

Aman Samachar
error: Content is protected !!