Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

बिछड़े बच्चों के लिए कार्य करने वाले समतोल फ़ौंडेशन की पुस्तक का पुलिस आयुक्त के हाथो विमोचन 

ठाणे [ युनिस खान ] समतोल फ़ौंडेशन के कार्यों , परिचय व प्रवास की शब्दबद्ध की गयी पुस्तक हरवलेले मुक्का पोस्ट का आज पुलिस आयुक्त विवेक फनसलकर के हाथों विमोचन किया गया। इस अवसर पर फ़ौंडेशन के ट्रस्टी व विधायक संजय केलकर व हरिहरन उपस्थित थे।

 समतोल फ़ौंडेशन घर से गुम हुए बच्चों को उनके माता पिता व परिजनों से मिलाने व उनके पालन पोषण और शिक्षा के लिए कार्य करती है।  बच्चों के लिए कार्य करने वाली संस्था के इतिहास को सजोने वाली पुस्तक का प्रकाशन किया गया। सहयोग मंदिर सभागृह में आयोजित प्रकाशन समारोह ने फ़ौंडेशन के कार्यों की सराहना की गयी। पुलिस आयुक्त फनसलकर ने सभी पुलिस थानों में पुस्तक उपलब्ध कराने का आश्वासन देते हुए कार्यों की सराहना किया।  उन्होंने कोरोना के नियमों का पालन करने का आवाहन किया है।  पुस्तक का प्रकाशन करने वाले व्यास क्रिएशंस के संचालक निलेश गायकवाड ने अपना उदगार व्यक्त किया। विजय जाधव ने अपना अनुभव साझा करते हुए संस्था के कार्यों व पुस्तक की प्रशंसा किया। उन्होंने कहा की विधायक केलकर के मार्गदर्शन में समाज बालप्रेमी होने का आवाहन किया। कार्यक्रम का संचालन धनश्री प्रधान दामले ने किया। डा. मनाली खरे के गीतों  कार्यक्रम का समापन किया गया।

संबंधित पोस्ट

जॉयविल शापूरजी हाउसिंगने सौरव गांगुली को अपना ब्रांड अंबेसडर बनाया

Aman Samachar

महाराष्ट्र दिवास पर एक साथ 4000 युवतियां व महिलाएं घूमर नृत्य कर बनायेंगी रिकार्ड

Aman Samachar

शादी के खर्च व ससुराल पक्ष में ठाठ बाट दिखाने के लिए चोरी कर धन जुटाने वाला युवक गिरफ्तार 

Aman Samachar

वॉकहार्ट अस्पताल और मुंबई रेलवे पुलिस सीपीआर प्रशिक्षण में हुई शामिल

Aman Samachar

आधुनिक तकनीक से सृजित रोजगार और व्यवसाय ग्रामीण क्षेत्र में पहुँचाने से भारत बनेगा महाशक्ति – डा अनिल काकोडकर 

Aman Samachar

होंडा की नई ग्‍लोबल एसयूवीएलीवेट ने भारत में ग्‍लोबल डेब्‍यू किया   

Aman Samachar
error: Content is protected !!