Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

सायकिल के बदले विज्ञापन ठेका रद्द कर फलक कब्जे में लेने की नगर सेवक ने की मांग 

नारायण पवार

ठाणे [ यूनिस खान ] शहर  नागरिकों को किराये पर सायकिल मुहैया करने के बदले करोड़ों रूपये के विज्ञापन के अधिकार का ठेका रद्द करने के लिए मनपा ने प्रस्ताव लाने का निर्णय किया है।  भाजपा के वरिष्ठ नगर सेवक नारायण पवार के प्रयासों के बाद 19 मार्च की महासभा में इस पर विचार के लिए मनपा प्रस्ताव ला रही है।  उन्होंने विज्ञापन का ठेका रद्द कर फलक अपने कब्जे में लेने की मांग किया है।

                उन्होंने सायकिल के बदले विज्ञापन के ठेके में किए अन्य समझौता भी रद्द करने की मांग किया है।  नगर सेवक पवार ने कहा है कि ठाणे स्मार्ट सिटी बनाने की चर्चा के साथ न्यू एज मिडिया पार्टनर प्रा लि कंपनी को शहर के 50  प्रमुख स्थानों पर सायकिल स्टैंड के लिए मुफ़्ता जगह दी गयी। उसके साथ खेवरा सर्कल पर मनपा की इमारत में दो मंजिल मुफ्त में दी गयी। वहीँ सायकिल स्टैंड से किसी प्रकार का कर नहीं लिया जाता। इसके बदले कंपनी ने करीब ढाई वर्ष में 500 सायकिल दिया है जिसकी कीमत मात्र 17 लाख 50 हजार रूपये है। मनपा ने महासभा प्रस्ताव अलग कंपनी के नाम और समझौता अलग कंपनी के नाम से किया। अधिकारीयों ने मनमानी समझौता किया है।  नगर सेवक पवार ने कहा है कि मनपा की गंभीर आर्थिक स्थिति को देखते हुए ठेका रद्द कर विज्ञापन फलक कब्जे में लेने की मांग किया है। इससे मनपा की आय में वृद्धि की जा सकेगी।

संबंधित पोस्ट

शिक्षकों को प्रतिदिन एक समाचार , पत्रिका व पुस्तक पढना आवश्यक – जियाउर रहमान 

Aman Samachar

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया को पीआईएमएस प्रमाणन मिला 

Aman Samachar

240 ग्राम एमडी पावडर के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार 

Aman Samachar

दीपावली स्नेह मिलन समारोह में उत्तर भारतीयों ने दिखाई एकजुटता

Aman Samachar

मुंबई में बिजली की कमी दूर करने के तरीके तलाशने की जरुरत – निनाद पितले

Aman Samachar

अस्पताल में आने वाले सभी मरीजों को भर्ती कर उच्चतम स्तर की देखभाल को प्राथमिकता दें – मनपा आयुक्त 

Aman Samachar
error: Content is protected !!