Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजन

लेखक व निर्माता विशाल सम्राट की मुहिम यूपीवुड भारत में एक नई फिल्म इंडस्ट्री

लखनऊ ,  उत्तर प्रदेश के एटा जिला निवासी फ़िल्म लेखक व निर्माता विशाल सम्राट ने यूपीवुड भारत की एक नवीनतम फ़िल्म इंडस्ट्री को लेकर मुहिम शुरू की हैं।जिसका शुभारम्भ इन्होंने बीतें वर्ष 2 फरवरी 2020 में ही कर दिया हैं।बीतें वर्ष इन्होंने यूपीवुड में बनने वाली पहली फ़िल्म क्लीन इंडिया का शुभ मुहूर्त किया।पर कोरोना काल के कारण फ़िल्म की शूटिंग शुरू नहीं हो पाई।इस वर्ष अब क्लीन इंडिया के साथ अन्य दो फिल्में आशिक यूपीवाला व जंगल ड्रामा करेंगे।सभी फिल्मों का निर्माण श्री आरडीजी फिल्म्स के बैनर तले किया जाना हैं।जिसमें कई लोकप्रिय व चर्चित कलाकार नजर आयेंगे।लेकिन,इन फिल्मों का निर्माण यूपीवुड फ़िल्म इंडस्ट्री में किया जाएगा।
यूपीवुड को लेकर विशाल सम्राट का कहना हैं कि यूपी में आयें दिन फिल्में बनती ही रहती हैं।लेकिन,अब से यूपी के भाषा में बनने वाली फिल्मों को यहाँ के कलाकार निर्माता निर्देशक यूपीवुड के नाम से काम करें।जैसे कई राज्यों की फ़िल्म इंडस्ट्री वहाँ बोली जाने वाली भाषा व राज्य के अनुसार तय हैं।उसी प्रकार यूपी में भी यूपीवुड को आगे लेकर काम किया जाना हैं।जिसकी शुरुआत एक मुहिम के तहत हो चुकी हैं।बशर्ते अन्य निर्माता निर्देशक कलाकार आदि लोग यूपीवुड को बढ़ाने में अपना योगदान दें।
विशाल सम्राट काफी वर्षों से बॉलीवुड में एक गीतकार के रूप में सक्रिय हैं।साथ ही भोजपुरी भाषा में भी गीत लेखन कर चुकें हैं।परंतु,वर्तमान में निर्माता निर्देशक लेखक व अभिनेता के रूप में भी सक्रिय हैं।जबकि,खास कर यूपीवुड के लिए इन्होंने एक मुहिम का शुभारंभ किया हैं।

संबंधित पोस्ट

भिवंडी में जल्द बनेगा छठ देवी माता का मंदिर– निलेश चौधरी

Aman Samachar

प्रतापगढ़ प्रेस क्लब अध्यक्ष का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 

Aman Samachar

आरटीई प्रवेश के लिए दूसरी प्रतीक्षा सूची में 373 बच्चों का चयन

Aman Samachar

नराधम बाप ने बेटी पर शारीरिक अत्याचार के बाद की हत्या

Aman Samachar

पीएनबी ने देश के प्रति 127 वर्षों की सेवा को याद किया , PNB@Ease आउटलेट लॉन्च किया

Aman Samachar

पीएनबी ने अपने मुख्यालय से शुरु किया `हर घर तिरंगा’ वॉकथॉन

Aman Samachar
error: Content is protected !!