Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
महाराष्ट्र

देर रात इमारत निर्माण कार्य चलने से आस पास की इमारत में रहने वाले नागरिक परेशान

  मुंबई [ ए एस टीम] मुलुंड के एक नवनिर्मित इमारत में देर रात तक चल रहे कंस्ट्रक्शन कार्यों के चलते आसपास की इमारतों में रहने वाले लोगों की नींद हराम हो गई है। यहां कानून को ताक पर रखकर देर रात तक निर्माण कार्य किया जा रहा है जिससे रोग ग्रसित मरीज ज्यादा परेशान हैं।

                 गौरतलब है कि मुलुंड पश्चिम स्थित आरपी रोड के पास नवनिर्मित रिद्धि सिद्धि कारपोरेशन इमारत है जहां देर रात तक  कामगारों द्वारा कार्य किया जा रहा है ।इस कार्य के चलते आस पास  के इमारतों में रहने वाले लोगों की नींद हराम हो गई है। विशेषकर यहां अन्य इमारत के रोग ग्रसित निवासियों को ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ रही है ।मुलुंड आशीर्वाद सोसाइटी के नौवीं मंजिल पर रहने वाले संतोष जायसवार का आरोप है कि यहां पर देर रात सरिया से लेकर अन्य बिल्डिंग सामग्री भी गिराई जाती है जिसकी आवाज से लोगों की नींद खराब हो जाती है ।उन्होंने कहा कि मेरी मां ब्लड प्रेशर, शूगर व हर्ट की मरीज है लेकिन यहां देर रात तक काम करने के चलते उस को काफी परेशानी हो रही है। उनकी मां के अलावा यहां रहने वाले और भी कई बुजुर्ग हैं जो रात में चल रहे कार्यों से परेशान हैं। उन्होंने बताया कि यहां काम कर रहे मजदूरों को मना करने पर भी वे नहीं मानते हैं। उन्होंने इसकी शिकायत मनपा र्टी वार्ड के सहायक मनपा आयुक्त  से भी एक पत्रक द्वारा की है ।  उन्होंने यहां कार्य करने वाले मजदूरों व बिल्डर के खिलाफ कार्रवाई करने की भी मांग की है। बता दें कि मुम्बई मनपा कानून के तहत सुबह 6:00 बजे से रात 10:00 बजे तक ही किसी इमारत में तोड़फोड़ या कंस्ट्रक्शन का काम किया जा सकता है।

संबंधित पोस्ट

छात्र व्यसनों से दूर रहें और शिक्षा, खेल, कौशल विकास और राष्ट्र निर्माण की ओर रुख करें – देवेंद्र फडणवीस

Aman Samachar

आई-बाबा सामाजिक संगठन की ओर सेछात्रों को पाठ्य पुस्तक वितरित

Aman Samachar

मुलुंड में नव नियुक्त महिला पुलिस अधिकारीयों का सम्मान

Aman Samachar

अगले 30 वर्षों की पानी की आवश्यकता को ध्यान में रखकर जलापूर्ति की योजना तैयार – अभिजीत बांगर

Aman Samachar

मनसे प्रमुख राज ठाकरे के खिलाफ पुलिस में आर्म एक्ट के तहत मामला दर्ज 

Aman Samachar

 वाईन विक्री के सरकारी निर्णय के विरोध में प्रान्त अधिकारी को दिया ज्ञापन

Aman Samachar
error: Content is protected !!