Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

मुंबई की तरह अब ठाणे में भी 15 दिसंबर से खुलेंगे स्कूल – महापौर  नरेश म्हस्के

ठाणे [ युनिस खान ] राज्य के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के दिए गए आदेश के अनुसार, मुंबई की तर्ज पर ठाणे शहर में स्कूल 15 दिसंबर से शुरू किये जायेंगे। ठाणे जिले शहरी और ग्रामीण इलाकों में भी 15 दिसंबर से स्कूल खुलेंगे। ओमीक्रॉन नामक नए वायरस की अशंका के मद्देनजर इस आशय का निर्णय लिया गया है। इसके संबंध में महापौर नरेश म्हस्के ने जानकारी दिया है।
नगर विकास मंत्री व ठाणे जिले के पालकमंत्री एकनाथ शिंदे के मार्गदर्शन में आज महापौर नरेश म्हस्के की अध्यक्षता में बैठक हुई। जिसमें मनपा आयुक्त  डा  विपिन शर्मा, उपायुक्त मनीष जोशी और शिक्षा विभाग के अधिकारियों की उपस्थिति में स्कूल शुरू करने के मुद्दे पर चर्चा की गयी। इस बैठक में मुंबई की तर्ज पर ठाणे में 15 दिसंबर से स्कूल शुरू करने का फैसला लिया गया है। राज्य सरकार ने 1 दिसंबर से राज्य में पहली से सातवीं कक्षा के स्कूल शुरू करने का फैसला किया है।  हालांकि, ओमीक्रोन वायरस के दक्षिण अफ्रीका में आने के बाद इसके लिए प्रशासन ने सावधानी बरतना शुरू कर दिया है। मुंबई मनपा ने 15 दिसंबर के बाद स्कूल शुरू करने का फैसला किया। इसी तरह, ठाणे मनपा ने बच्चों के स्वास्थ्य का ख्याल रखते हुए 15 दिसंबर से ठाणे में स्कूल शुरू करने का फैसला किया है। इसकी जानकारी महापौर नरेश म्हस्के ने दिया है।

संबंधित पोस्ट

विश्वविद्यालय विधेयक के विरोध में भाजपा युवतियों ने मंत्री के आवास के सामने तडके 5 बजे किया आन्दोलन 

Aman Samachar

स्‍टरलाइट पावर ने खरगोन ट्रांसमिशन प्रोजेक्‍ट के लिये 1200 करोड़ रुपये का पुनर्वित्‍तीयन किया पूरा 

Aman Samachar

समाजवादी विचारधारा जागृत करने के लिए सोमवार को ठाणे में सत्यशोधक रैली 

Aman Samachar

लोक अदालत में ट्रैफिक पुलिस ने 1 करोड़ 46 लाख 60 हजार 250 रुपये वसूला जुर्माना

Aman Samachar

भारत बायोटेक ने COVAXIN® की कारगरता के लिए तीसरे चरण के क्लिनिकल ट्रायल का अंतिम विश्लेषण किया

Aman Samachar

भिवंडी मनपा ने की 9 हजार रुपये दिवाली सानुग्रह अनुदान देने की घोषणा

Aman Samachar
error: Content is protected !!