Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
देश विदेशब्रेकिंग न्यूज़

भारतीय मूल की अमेरिकी उप राष्ट्रपति कमला हैरिस ने दी होली की बधाई 

नई दिल्ली [ युनिस खान ]  हिन्दुओं का पवित्र त्यौहार होली भारत के सभी राज्यों के विश्व के अनेक देशों में मनाया जा रहा है .भारतीय मूल के लोग सदियों पहले विश्व के अनेक देशों जाकर  वहां की संस्कृति अपनाने के बावजूद अपनी संस्कृति को छोडी नहीं है .अनेक देशों में रह रहा हिन्दू समुदाय आज होली का त्यौहार मना रहा है . भारतीय मूल की अमेरिकी उप राष्ट्रपति कमला हैरिस  , पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान समेत कई राष्ट्र प्रमुखों ने होली की शुभकामना दी है . अमेरिकी उप राष्टपति कमला हैरिस ने होली की शुभकामना देते हुए अपने वीडियो सन्देश में कहा है कि रंगों का त्यौहार होली मतभेदों को भुलाकर एक साथ आने का पर्व है .यह त्यौहार सकारात्मकता का प्रतीक है . अपने प्रियजनों पर लगाये जाने वाले जिवंत रगों के लिए होली का त्यौहार जाना जाता है . मतभेदों को भुलाकर एक साथ आने का त्यौहार होली की उन्होंने बधाई दी है . इसी तरह आष्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्काट मारिसन ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और आष्ट्रेलिया में रह रहे हिन्दू समुदाय को होली की शुभकामनाएँ दी हैं .उन्होंने होली की शुभकामनाएँ देते हुए भारत के प्रधानमंत्री मोदी को अपना अच्छा दोस्त बताया है . पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने टयूट के जरिये हिन्दू समुदाय को होली की बधाई देते हुए हमारे हिन्दू समुदाय को बहुत बहुत बधाई व शुभकामनाएँ . इसी तरह विश्व के अनेक देशों के राष्ट्र प्रमुखों ने हिन्दू समुदाय को होली की शुभकामनाएँ दिया है . भारत के आधा दर्जन से अधिक देशों में भारतीय मूल के लोग मजदूरी करते करते सत्ता के शीर्ष तक पहुंचे हैं .आज भी उन्होंने समय के साथ बदलाव को जरुर स्वीकार किया है लेकिन भारतीय संस्कृति व परम्परा को पूरी तरह छोड़ा नहीं है . आज भी भारत , नेपाल , श्रीलंका , मारीशस , फिजी , इंडोनेशिया जैसे अनेक देशों में भारतीय संस्कृति व त्योहारों की झलक देखने को मिलती है .

संबंधित पोस्ट

पनवेल शहर के झोपड़पट्टी मुक्त शहर बनाने की संभावना बढ़ी , आवास योजना को मिली मंजूरी

Aman Samachar

लराम भगत उर्फ बाली सुजीत सुमन की फ़िल्म में बनेंगे खलनायक

Aman Samachar

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने मेटावर्स लाउंज और ओपन बैंकिंग सैंडबॉक्स एनवायरनमेंट किया लॉन्च 

Aman Samachar

ठाणे-पालघर में किसानों को धान की बिक्री पर बोनस दिया जाए- कपिल पाटिल

Aman Samachar

भारी बारिश से भिवंडी का वराला देवी तालाब ओवरफ्लो

Aman Samachar

आकाश+BYJU’S के 440 छात्रों ने NTSE (चरण II) में उत्तीर्ण होने का बनाया रिकॉर्ड

Aman Samachar
error: Content is protected !!